{"_id":"620b61d2e68e7953ed796167","slug":"chintels-paradiso-society-settled-in-babupur-villages-land-price-reached-11-crore-per-acre-in-32-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूपुर गांव बना सेक्टर-109: यहीं बसी चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी, 32 साल में 11 करोड़ प्रति एकड़ पर पहुंची जमीन की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूपुर गांव बना सेक्टर-109: यहीं बसी चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी, 32 साल में 11 करोड़ प्रति एकड़ पर पहुंची जमीन की कीमत
Tue, 15 Feb 2022 01:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार
आशीष निगम, अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
आशीष निगम, अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:50 PM IST
सार
गुरुग्राम के सेक्टर-109 में चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी बसी है। 2.72 लाख प्रति एकड़ की जमीन 32 साल में 11 करोड़ प्रति एकड़ पर पहुंच गई है। द्वारका एक्सप्रेस-वे बनने के साथ जमीनों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
चिंटेल पैराइडाइसो सोसायटी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम में मिलेनियम सिटी के सेक्टर 109 में बसी चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई है। 10 फरवरी की शाम को इसके 18 मंजिला डी-टॉवर की छठवीं मंजिल की छत पहली मंजिल पर आ गिरी थी। इसमें दो महिलाएं जान गवां चुकी हैं और एक पुरुष उपचाराधीन हैं। अब थोड़ा पीछे चलते हैं। ये पूरा इलाका पहले बाबूपुर और जहाजगढ़ गांव के नाम से मशहूर था। जहाजगढ़ लगभग पांच वर्ष पहले और बाबूपुर दो वर्ष पहले नगर निगम में शामिल हुआ है। इन्हीं गांवों में सेक्टर-109 बसा है।
विज्ञापन
बाबूपुर गांव के आखिरी सरपंच योगेश यादव बताते हैं कि चिनटेल्स पैराडाइसो के बिल्डर ने वर्ष 1989-90 के दौरान जमीन खरीदना शुरू किया था। उन्होंने गांव की लगभग 300 एकड़ जमीन धीरे-धीरे खरीद ली। उस वक्त प्रति एकड़ का रेट लगभग 2.72 लाख रुपये के आसपास होता था। इसके साथ ही शोभा ग्रुप ने भी जमीनें खरीदीं। दोनों ही ग्रुप ने वर्ष 2008-09 में निर्माण कार्य शुरू करा दिया था और धीरे-धीरे इलाका बसने लगा। वर्ष 2006-07 में यहां जमीन का भाव लगभग 2 से 2.50 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक रहा। अब यहां एक एकड़ जमीन का बाजार भाव लगभग 11 करोड़ रुपये और कलेक्टर रेट लगभग 2.44 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
गांव की अधिकांश जमीनें बिक चुकी हैं
बाबूपुर गांव के आखिरी पंचायत सचिव महेंद्र सिंह कहते हैं कि गांव की अधिकांश जमीनें बिक चुकी हैं। कुछ जमीनें बची हैं, जिसमें किसान खेती भी कर रहे हैं। लगभग दो किमी के दायरे में बाबूपुर गांव था। अब यहां पर जमीन का भाव 25 से 30 हजार रुपये गज है। ये भाव द्वारका एक्सप्रेस-वे बनने के साथ ज्यादा बढ़ा है। अभी एक्सप्रेस वे का काम जारी है, जिसके एक वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एक फ्लैट की कीमत 2.50 करोड़ और किराया 37 हजार तक है
चिनटेल्स पैराडाइसो में वर्तमान में एक फ्लैट की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये तक है। यहां के निवासी निरंजन कटारिया बताते हैं कि सोसाइटी में 1785, 2630 और 3150 वर्गगज के अलग-अलग फ्लैट हैं, जिनके रेट भी जगह के मुताबिक हैं। जिस डी टॉवर में हादसा हुआ है, वहां के अधिकांश फ्लैट 2630 वर्गगज के हैं। डी टॉवर में रहने वाले कुछ तो खुद के फ्लैट के मालिक हैं तो कुछ किराएदार भी हैं।
यहां पर औसतन किराया लगभग 22 से 23 हजार रुपये है। सोसाइटी में रखरखाव का मासिक शुल्क 11300 रुपये और बिजली आदि का खर्च जोड़ लें तो किराएदारों को लगभग 37 हजार रुपये तक भुगतान हर महीने करना होता है। हादसा होने के बाद अब हर किराएदार यहां से निकलना चाहता है। फ्लैट मालिक भी दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।