फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chill prevails despite sunshine, rail traffic affected

Gurugram News: धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन, रेल यातायात प्रभावित

Wed, 07 Jan 2026 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Chill prevails despite sunshine, rail traffic affected
दो दिन कोहरे के लिए यलो अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई लेकिन ठंड से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिल सकी। दिनभर धूप नहीं निकलने के कारण ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए घने कोहरे के लिए यलो की चेतावनी जारी की है।


कोहरे के कारण सुबह और रात के समय दृश्यता कम रहने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा पैसेंजर ट्रेनें भी देरी से गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर डेढ़ से दो घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के अध्यक्ष योगेंद्र चौहान ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन ही एक घंटे देरी से संचालित हो रही हैं। इस वजह से रोजाना नौकरीपेशा लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली रेवाड़ी (74003) डेढ़ घंटे लेट, फर्रुखनगर-सराय रोहिल्ला (74036) कैंसिल, सतरोड-दिल्ली पैसेंजर (54086) कैंसिल बुधवार को संचालित नहीं हो सकी। बुधवार को भी दिन के समय भी लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed