फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Children waiting for dry ration for three months

बच्चों को तीन माह से सूखे राशन का इंतजार

Sun, 11 Jul 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Children waiting for dry ration for three months
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू कराई जा चुकी है और बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर पढ़ाई करवाई जा रही है। 16 जुलाई से 9वीं से 12वीं कक्षा तक और 23 जुलाई से छठी से आठवीं कक्षा तक बच्चों को स्कूलों में बुलाने की घोषणा की जा चुकी है।
विज्ञापन

वहीं शिक्षा निदेशालय ने नए शैक्षणिक सत्र में मिड डे मील का राशन वितरित करने के संदर्भ में कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। ऐसे में बच्चे तीन माह से अधिक समय से राशन का इंतजार कर रहे हैं। वहीं जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी नहीं है कि नए शैक्षणिक सत्र में मिड डे मील का राशन कब तक गुरुग्राम पहुंचेगा। जिले में मिड डे मील के राशन की जिम्मेदारी इस्कॉन फाउंडेशन को दी गई है, जोकि पहली से आठवीं कक्षा तक दोपहर का भोजन स्कूलों तक पहुंचाती है।
विज्ञापन

नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 को शुरू हुए तीन माह से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक मिड डे मील राशन वितरण को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ गुरुग्राम के जिला प्रधान दुष्यंत ठाकरान का कहना है कि शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली समझ से परे है, क्योंकि विभाग द्वारा समय पर कोई भी कार्य पूरा नहीं कराया जाता। अगर शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार सूखा राशन स्कूलों में पहुंचा दिया जाता तो राशन को बच्चों के घरों पर वितरित की दिया जाता। तीन-चार माह का राशन एकत्र होने के बाद शिक्षकों को घर-घर जाकर वितरण करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से मिड डे मील के राशन को लेकर कोई आदेश नहीं आए हैं। विभाग की ओर से जब तक राशन पहुंचाया जाएगा, शिक्षकों के माध्यम से राशन बच्चों के घरों पर वितरित करा दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में दाखिला होने के साथ ही बच्चों की जानकारी एमआईएस पोर्टल भी अपडेट कर दी गइ है।
- प्रेमलता यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed