फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Children gave the message of cleanliness

Gurugram News: बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 25 Apr 2026 04:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Children gave the message of cleanliness
गुरुग्राम। नया सवेरा फाउंडेशन और आरके पब्लिक स्कूल की ओर से डीएलएफ फेज-3 के एस-ब्लॉक में शनिवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्रों ने रैली निकालकर साफ-सफाई का संदेश दिया। इस रैली में करीब 70 छात्राएं मौजूद रहे। बच्चों ने नारे के साथ सड़कों, गलियों और खाली प्लॉटों की सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए यह साबित किया कि बदलाव सोच और पहल से आता है। वहीं, कक्षा 5वीं और 6वीं के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश प्रस्तुत किया। रैली का नेतृत्व कक्षा 12वीं की प्रियंका और यश और कक्षा 10वीं की जानवी और अबृति ने किया, उनकी सक्रियता भागीदारी अभियान में साफ दिखाई दी। अभियान का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष बीके रत्नाकर ठाकुर और डायरेक्टर सुब्रत कुमार दास ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार यादव, प्रधानाचार्या रेखा शर्मा, प्रबंध न्यासी अर्चना और उप-प्रधानाचार्य सीडी वर्मा उपस्थिति रहे। इसके अलावा स्थानीय पुलिस, आरडब्ल्यूए के सहयोग और पार्षद सुंदर ने इस पहल को और मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed