{"_id":"61e6ff042869a026247e3ef3","slug":"child-theft-gang-leader-arrested-from-alwar-police-nabbed-another-buyer-along-with-the-girl-gurgaon-news-noi627597353","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी गिरोह की सरगना अलवर से गिरफ्तार, पुलिस ने बच्ची के साथ एक और खरीददार को भी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी गिरोह की सरगना अलवर से गिरफ्तार, पुलिस ने बच्ची के साथ एक और खरीददार को भी दबोचा
विज्ञापन
गुरुग्राम। बच्चा चोरी मामले में परत-दर परत खुलासा हो रहा है। पुलिस टीम ने अलवर में छापेमारी करके बच्चा बेचने वाली महिला सरगना राज कौर उर्फ बेबी को सोमवार को गिरफ्तार किया। इसकी एक अन्य सहेली विमला की तलाश है। इसके साथ एक बच्ची और उसके खरीदार को भी दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने चार बच्चे बरामद कर सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिए हैं।
दिल्ली की रहने वाली दो महिला एक पुरुष को डीएलएफ फेस तीन की पुलिस ने दस दिन पहले दो बच्चियों के साथ कैब चालक की मदद से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में छानबीन कर अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें आठ महिलाएं शामिल हैं। इनमें बच्चा खरीदने, बेचने व ट्रैवल कर अलवर तक पहुंचाने वाली महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने दो पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है। एक पर अपनी बच्ची बेचने व दूसरे पर बच्ची खरीदने का आरोप है। इस मामले में अब तक चार बच्चे बरामद किए गए हैं। पुलिस को बच्चों के परिजन के साथ अलवर से गिरफ्तार सरगना राज कौर उर्फ बेबी की सहेली विमला की तलाश है। इस समय पुलिस के पास अनिल निवासी अलवर, कुलवंत निवासी दिल्ली, राज कौर उर्फ बेबी व आनंद निवासी अलवर पुलिस रिमांड पर हैं। सभी आरोपियों की पुलिस रिमांड बृहस्पतिवार को पूरी हो रही है।
वर्जन
मामले की छानबीन चल रही है। अब तक चार बच्चे बरामद करने के साथ 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बरामद बच्चों के माता-पिता की तलाश को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही अलवर की विमला को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
मनोज कुमार, थाना प्रभारी, डीएलएफ फेस तीन, गुरुग्राम।