फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Child theft gang leader arrested from Alwar, police nabbed another buyer along with the girl

बच्चा चोरी गिरोह की सरगना अलवर से गिरफ्तार, पुलिस ने बच्ची के साथ एक और खरीददार को भी दबोचा

Tue, 18 Jan 2022 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Child theft gang leader arrested from Alwar, police nabbed another buyer along with the girl
गुरुग्राम। बच्चा चोरी मामले में परत-दर परत खुलासा हो रहा है। पुलिस टीम ने अलवर में छापेमारी करके बच्चा बेचने वाली महिला सरगना राज कौर उर्फ बेबी को सोमवार को गिरफ्तार किया। इसकी एक अन्य सहेली विमला की तलाश है। इसके साथ एक बच्ची और उसके खरीदार को भी दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने चार बच्चे बरामद कर सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली की रहने वाली दो महिला एक पुरुष को डीएलएफ फेस तीन की पुलिस ने दस दिन पहले दो बच्चियों के साथ कैब चालक की मदद से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में छानबीन कर अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें आठ महिलाएं शामिल हैं। इनमें बच्चा खरीदने, बेचने व ट्रैवल कर अलवर तक पहुंचाने वाली महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने दो पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है। एक पर अपनी बच्ची बेचने व दूसरे पर बच्ची खरीदने का आरोप है। इस मामले में अब तक चार बच्चे बरामद किए गए हैं। पुलिस को बच्चों के परिजन के साथ अलवर से गिरफ्तार सरगना राज कौर उर्फ बेबी की सहेली विमला की तलाश है। इस समय पुलिस के पास अनिल निवासी अलवर, कुलवंत निवासी दिल्ली, राज कौर उर्फ बेबी व आनंद निवासी अलवर पुलिस रिमांड पर हैं। सभी आरोपियों की पुलिस रिमांड बृहस्पतिवार को पूरी हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन
मामले की छानबीन चल रही है। अब तक चार बच्चे बरामद करने के साथ 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बरामद बच्चों के माता-पिता की तलाश को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही अलवर की विमला को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, थाना प्रभारी, डीएलएफ फेस तीन, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed