फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister inaugurates water supply scheme

मुख्यमंत्री ने जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया

Mon, 16 Aug 2021 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurates water supply scheme
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को सेक्टर-81 से 99 तक जलापूूर्ति योजना तथा सोनीपत व पानीपत क्लस्टर के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट परियोजना का उद्घाटन किया। इससे सेक्टर-81 से सेक्टर-99 तक के क्षेत्र में रहने वाले करीब 3 लाख 80 हजार लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। परियोजना पर कुल 76.21 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने बताया कि सेक्टर-81 से 99 के क्षेत्र में 229 लाइसेंस दिए गए थे। इनमें से 56 में जिला नगर योजनाकार विभाग ने ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) भी दे दिया है। ये कॉलोनियां अब तक टैंकर के पानी पर निर्भर थीं। अब नहरी आधारित पानी की आपूर्ति होगी। क्षेत्र में जीएमडीए ऐसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है कि लोग बिना आरओ लगाए भी सीधे नल से पानी पी सकते हैं, लेकिन पानी की लाइन साफ होनी चाहिए।
विज्ञापन

तीन पैकेज में चल रहा काम
सुधीर राजपाल ने बताया कि सेक्टर-58 से 115 तक के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति का कार्य तीन पैकेज में किया जा रहा है, जिस पर करीब 235 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें से उक्त परियोजना भी एक पैकेज है। पहले पैकेज के तहत जलापूर्ति सुचारु करने में 47 स्थानों पर अवरोध थे, जिन्हें दूर किया गया है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सेक्टर-81 से 99 के बीच रहने वालों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 मेगावाट बिजली का उत्पादन
मुख्यमंत्री ने सोमवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस से ही सोनीपत व पानीपत क्लस्टर के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट परियोजना का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। परियोजना की लागत 176.87 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर तैयार हुई इस परियोजना से जहां एक ओर कचरे का निस्तारण होगा वहीं दूसरी ओर इससे 8 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा जो ग्रिड को दी जाएगी।

रोजाना होगा 750 टन कचरे का निस्तारण
प्लांट से सोनीपत तथा पानीपत जिलों के चारों स्थानीय निकायों के कचरे का निस्तारण किया जाएगा। गन्नौर में स्थापित किए गए इस प्लांट में 2035 तक 750 टन रोजाना के हिसाब से कचरे का निस्तारण होगा। प्लांट स्थापित करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि प्लांट स्थल पर कचरा इकट्ठा नहीं होगा बल्कि साथ ही साथ उसका निस्तारण भी किया जाएगा तथा किसी प्रकार की दुर्गंध भी नहीं आएगी। इस अवसर पर बादशाहपुर के विधायक व हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन राकेश दौलताबाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed