फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister Flying Squad raids three dairies on information of adulteration

मिलावट की सूचना पर तीन डेयरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा

Fri, 04 Mar 2022 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad raids three dairies on information of adulteration
सोहना। दूध में मिलावट की सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह को तीन डेयरियों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए करनाल की लैब में भेजे हैं। टीम को जानकारी मिली थी कि मेवात क्षेत्र से मिक्स दूध यहां पर आता है। प्लांट से टैंकरों के माध्यम से बल्लभगढ़ क्षेत्र में इसकी आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से खाने-पीने के सामान में मिलावट मिलने की सूचना के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में छापेमारी चल रही है। इसी क्रम में गुरुग्राम की टीम ने सोहना में भी छापेमारी की। टीम दीपक डेयरी चिलिंग प्लांट सोहना, श्याम डेयरी सोहना सुनील डेयरी पटौदी रोड पहुंची। वहां दूध, पनीर व देशी घी के सैंपल लिए गए। दीपक डेयरी चिलिंग प्लांट पर 450 लीटर देशी घी व 6000 लीटर दूध में से दो सैंपल दूध व एक सैंपल देशी घी का लिया गया। टीम ने श्याम डेयरी सोहना पर 30 किलोग्राम रखे हुए पनीर का एक सैंपल व 15 किलोग्राम देशी घी में से एक सैंपल लिया। टीम ने सुनील डेयरी पटौदी रोड में रखे 240 किलोग्राम दूध, 15 किलोग्राम पनीर व बिना मार्का के पैकेट में बंद 20 किलोग्राम देशी घी के चार-चार सैंपल लिए। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी डॉ. श्याम लाल के अनुसार विभाग की ओर से लिए गए यह सैंपल करनाल की लैब में भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने में लगभग 25 दिन तक लग जाते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी। सैंपल के परिणाम आने के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।
- इंद्रजीत यादव, डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed