फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chhath festival will start from today at 30 ghats in the district

जिले में आज से शुरू होगा 4 दिवसीय छठ पर्व

Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival will start from today at 30 ghats in the district
गुरुग्राम। छठ पूजा पर्व पर जिले में लगभग 30 घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी। सोमवार को नहाय-खाय के साथ 4 दिवसीय छठ पर्व की शुरूआत होगी। 9 नवंबर को खरना होगा। 10 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ पूजा-अर्चना होगी। 11 नवंबर को उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। छठ पूजा को लेकर पूर्वांचल समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली कई संस्थाएं इस कार्य में जुटी हैं और जिला प्रशासन भी उन्हें पूरा सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

रविवार को घाट की तैयारियों के काम को अंतिम रूप दिया गया। छठ पूजा समिति का गठन भी किया गया है। प्रवासी एकता मंच, पूर्वांचल छठ एकता समिति व पूर्वांचल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। जिला प्रशासन ने नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार को छठ पूजा की तैयारियों के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया है जो सोमवार को नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके कार्यों की जिम्मेदारी सौंपेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी :
जिला प्रशासन ने अन्य अधिकारियों को भी इस पर्व को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। शक्ति पार्क में होने वाली पूजा में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी शामिल होंगे। स्वयं उपायुुक्त डॉ.यश गर्ग भी छठ पूजा स्थलों का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। नगर निगम गुरुग्राम ने 14 स्थानों पर घाट बनाकर पूजा की व्यवस्था भी की है और इन घाटों पर पानी के टैंकरों, मोबाइल टॉयलेट, स्ट्रीट लाईट, सफाई की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर बनाए गए हैं घाट :
कन्हई, सेक्टर-4/5 लैबर चौक, ओम विहार, शक्ति पार्क, देवीलाल कालोनी, सेक्टर 15 पार्ट-2, न्यू पालम विहार, कादीपुर का सामुदायिक भवन, भीमगढ़ खेड़ी, बसई तालाब, सरस्वती एंक्लेव, सूरत नगर शामिल हैं। जिले के भोंडसी के निकट बसी मारुति कर्मचारियों की कालोनी मारुति कुंज क्षेत्र में भी 15 स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन की व्यवस्था की गई है। कहीं पर स्थाई तो कहीं पर अस्थाई घाट बनाए गए हैं। मारुति कुंज के आसपास बसी श्याम कुंज, वाटिका कुंज, स्नेह विहार, रेयान एंक्लेव, मोहन नगर, गोवर्धन कुंज, डिफेंस एंक्लेव में अस्थायी घाट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed