{"_id":"6553b09f3a54dc59b708dcb7","slug":"chhath-bustle-in-markets-ghats-being-built-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-18588-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ : बाजारों में चहल-पहल, बनाए जा रहे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ : बाजारों में चहल-पहल, बनाए जा रहे घाट
विज्ञापन
लोक आस्था के महापर्व के चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत 17 नवंबर को नहाय खाय से होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम के पूर्वांचलियों के बीच छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं। सदर बाजार में छठ से जुड़ीं सामग्रियाें सूप, दउरा, नारियल आदि की खरीदारी शुरू हो गई है। अन्य बाजारों में भी चहल-पहल है। लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू होगी।
छठ का आयोजन कराने वाली समितियों ने अस्थायी तालाबों का निर्माण शुरू कर दिया है। पाटलीपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति ने शीतला माता मंदिर की पार्किंग में छठ घाट का निर्माण शुरू किया। संत कुमार, बीएन लाल आदि ने घाट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
दूसरी ओर सेक्टर 45 में कन्हई के पास हर साल एक बड़े तालाब को छठ घाट के लिए तैयार किया जाता रहा है जहां सेक्टर 29, सुशांत लोक, साउथ सिटी, सेक्टर 45, 46, 47, आदि के व्रती पूजा के लिए आते रहे हैं। इस पूजा को आयोजित करने वाले दीपक वर्मा ने बताया कि इस साल सुशांत लोक-1 के सामुदायिक भवन में भी एक छठ घाट बनाया जाएगा। अस्थायी तालाब के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कन्हई के पास एक बड़ा तालाब बना हुआ है। छठ पूजा के बाद उसे भरकर समतल कर दिया जाता है। छठ के समय उसकी खुदाई और सफाई कर उसमें पानी भरकर उसे घाट के तौर पर प्रयोग में लाया जाता रहा है मगर यहां व्रतियों और उनके परिजनों की संख्या ज्यादा होती थी, इसलिए सुशांत लोक-1 के सामुदायिक भवन में भी छठ घाट बनाए जाएंगे। सोहना रोड में मारुति कुंज सोसाइटी में दो जगहों पर अस्थायी तालाब बनाकर छठ पूजा की जाएगी। सेक्टर 3 और 5 स्थित लेबर चौक और वाटर पंप के पास अस्थायी तालाब बनाकर छठ पूजा किए जाने की तैयारियां चल रही है। चकरपुर में वृद्धाश्रम के तालाब में छठ पर्व मनाने की तैयारी है। सूरत नगर में झोपड़ी वाले शिव मंदिर के पास के तालाब के घाट को छठ पर्व के लिए दो साल पहले पक्का किया गया था। देवी लाल नगर में मनकामेश्वर मंदिर के पास के तालाब को भी पक्का किया गया है।
विज्ञापन
कई सोसाइटियों के स्वीमिंग पूल को छठ घाट की तरह प्रयोग में लाया जाएगा। सेक्टर 46 पावरग्रिड सोसाइटी, सेक्टर 56 की केंद्रीय विहार सोसाइटी, सेक्टर 54 की सनसिटी, सेक्टर 102 की सनसिटी, सेक्टर 79 में माप्सको माउंटविले, सेक्टर 37 डी में रामप्रस्थ सिटी, बीपीटीपी, तक्षशील हाइट्स आदि सोसाइटियों में कहीं स्वीमिंग पूल तो कहीं अस्थायी तालाब बनाकर छठ पूजा करने की तैयारियां चल रही हैं।