{"_id":"5e1cb0f38ebc3e87f54a44f4","slug":"cheque-bounce-gurgaon-news-noi485485176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंसिंग मामले में किचन एंड होम फर्निशिंग कंपनी के मालिक के खिलाफ वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक बाउंसिंग मामले में किचन एंड होम फर्निशिंग कंपनी के मालिक के खिलाफ वारंट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक बाउंस मामले में कंपनी मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
गुरुग्राम। किराए के लिए दिए 13 लाख रुपये के चेक बाउंस होने के मामले में दंडाधिकारी उपेंद्र सिंह की अदालत ने किचन एंड होम फर्निशिंग कंपनी के मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। एमजी रोड चौकी पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर सुनवाई की अगली तारीख पर अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं।
सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि नरेंद्र सिंह ने जेएमडी रिजेंट मॉल में अपनी दुकान प्रीतम राणा को किराए पर दी थी। प्रीतम राणा ने किचन एंड होम फर्निशिंग कंपनी आई क्रॉफ्ट होम्स का कार्यालय इस ऑफिस में बनाया था। आरोप है कि करीब 8 महीने से प्रीतम राणा ने कार्यालय का किराया नहीं दिया। नरेंद्र ने जब किराए के लिए उस पर दबाव बनाया तो प्रीतम ने उसे 13 लाख रुपये के दो चेक दे दिए। किराए के लिए दिए गए दोनों चेक बाउंस हो गए। इस पर उन्होंने प्रीतम को नोटिस देते हुए दुकान खाली करने व किराए की राशि का भुगतान करने को कहा, लेकिन प्रीतम ने न तो किराया दिया और न ही दुकान खाली की। इस पर उन्होंने अदालत में याचिका दायर की। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए आरोपी प्रीतम को अदालत में पेश होने के आदेश दिए, लेकिन आरोपी पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने यह कार्रवाई की है।