{"_id":"6828dc820b7ed7fcc30d9d7a","slug":"check-scam-of-rs-5-lakh-in-collusion-with-bank-of-india-and-canara-bank-gurgaon-news-c-24-1-as11003-114605-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक की मिलीभगत से 5 लाख का चेक घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक की मिलीभगत से 5 लाख का चेक घोटाला
विज्ञापन
पीड़ित ने जांच में लापरवाही का लगाया आरोप, एक माह बाद भी दर्ज नहीं किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कथवाड़ी चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया में एक चेक घोटाले का मामला सामने आया है। पीड़ित विजय कुमार झा ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने 5 लाख रुपये का चेक कथवाड़ी चौक पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में जमा करवाया था, लेकिन निर्धारित खाते में राशि न पहुंचकर बीच में ही गायब हो गई। उन्होंने बताया कि हमें तीन दिन बाद पता चला कि चेक में फेरबदल कर पैसा सेल्फ के माध्यम से केनरा बैंक से निकाल लिया गया। जिस खाते में पैसा जाना था, उसमें अब तक कोई राशि नहीं पहुंची।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक की मिलीभगत है। पीड़ित ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन एक महीने बीत जाने के बावजूद केस दर्ज नहीं किया गया।
विजय कुमार ने बताया कि कैंप थाना के जांच अधिकारी शिव कुमार ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, बल्कि जांच के नाम पर उन्हें और उनके बेटे को परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ने जन सुनवाई के माध्यम से जिलाधिकारी को भी शिकायत दी, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। किठवाड़ी थाना के सब इंस्पेक्टर विकास ने बताया कि मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में आधार कार्ड फर्जी निकला है। जैसे ही जांच पूरी होगी जानकारी साझा कर दी जाएगी।