{"_id":"67168cc8acea3df3e4086e3d","slug":"cheating-started-in-hindi-paper-also-four-caught-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-2238619-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हिंदी के पेपर में भी चली नकल, चार को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हिंदी के पेपर में भी चली नकल, चार को पकड़ा
विज्ञापन
जिले में छह सेंटरों पर चल रही है बोर्ड की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में छह सेंटरों पर बोर्ड की परीक्षा चल रही है। वहीं, शहर के यासीन मेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी की परीक्षा में भी वहीं हाल दिखा जो पहले की परीक्षा में रहा है। यहां पर परीक्षा करने वाले विद्यार्थियों को नकल करवाने वालों की भीड़ लगी दिखी। विद्यार्थी के साथ आए युवक दीवार से कूदकर नकल की पर्ची व गाइड के पेज फाड़कर विद्यार्थियों को देने की कोशिश करते हुए दिखे।
हिंदी की परीक्षा को अन्य विषयों की तुलना में काफी सरल माना जाता है। लेकिन, यासीन मेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी में भी नकल करवाने वालों की संख्या मैथ्स फिजिक्स के बराबर थी। सोमवार को हुई परीक्षा में छात्रों के कुछ साथी गाइड लेकर स्कूल के अंदर आ गए व खिड़की से नकल करवाते हुए दिखे। वहीं, बोर्ड की तरफ से आई टीम सोमवार को सक्रिय दिखी। टीम ने फिजिक्स के पेपर में चार मुन्ना भाई को पकड़ा था, जो किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। वहीं, हिंदी के पेपर में भी चार लोगों को पकड़ा है। अधिकारियों का कहना है कि फाइनल रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा कि सोमवार को पकड़े गए आरोपी किस तरह से नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
नूंह जिले में छह सेंटरों पर बोर्ड की परीक्षा करवाई जा रही है। बोर्ड की तरफ से सभी सेंटरों पर ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। आज चार आरोपियों को नकल के मामले में पकड़ा गया है। - जिला समन्वयक हरियाणा बोर्ड, रविंद्र
विज्ञापन
बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में नकल के 23 मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) कंपार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की पूरक और डीएलएड प्रथम (प्रवेश वर्ष 2023-25) की परीक्षाओं में नकल के 23 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में संचालित हुई सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के सात मामले और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की हिंदी विषय की परीक्षा में 13 एवं डीएलएड की परीक्षा में नकल के तीन मामले दर्ज हुए।
उन्होंने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते की ओर से फरीदाबाद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल के तीन मामले दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते की ओर से सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर नकल के पांच मामले दर्ज किए। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र उड़नदस्ते करनाल एवं चरखी दादरी की ओर से नकल का एक-एक मामला दर्ज किया। इसके अतिरिक्त नकल पर अंकुश लगाने के लिए बोर्ड की ओर से गठित अन्य उड़नदस्तों की ओर से अनुचित साधन प्रयोग के 13 मामले दर्ज किए गए। प्रदेशभर के सभी जिलों में सोमवार की परीक्षा में कुल 8,357 परीक्षार्थी और डीएलएड परीक्षा में 6,48 छात्र-अध्यापक शामिल हुए।