फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cheating of Rs 30 lakh in the name of investment in stock market, case registered

Gurugram News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 30 लाख की ठगी, केस दर्ज

Mon, 22 Apr 2024 04:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 30 lakh in the name of investment in stock market, case registered
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




गुरुग्राम। न्यू कालोनी थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मुनाफे का लालच देकर 30 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 14 लाख रुपये उसके अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कराए गए जबकि 16 लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया।


पुनीत कुमार निवासी सुखपुरा चौक रोहतक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के न्यू कालोनी में तनेजा अस्पताल के पास विजय वधवा के मकान में किराये पर रहता है। इस मकान के दूसरे फ्लोर पर वरुण शुक्ला अपने परिवार के साथ रहता है। वह अपने आपको गोरखपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताता है। वरुण शुक्ला ने उसे बताया कि वह फोरेक्स ट्रेडिंग में काम करता है और पैसे निवेश करता है। वरुण शुक्ला ने उसे पैसे निवेश कराने के लिए लालच दिया और कहा कि मकान मालिक विजय वधवा ने भी काफी रुपये निवेश किए हुए हैं। मुनाफे के लालच में शिकायतकर्ता पुनीत कुमार ने बताया कि 14 लाख रुपये सितंबर 2023 से नवंबर 2023 के बीच ऑनलाइन बैंक खाते से निवेश के लिए वरुण शुक्ला को दिए और इसके बाद उसे 16 लाख रुपये नकद दे दिए। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed