फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chautala meets Mulayam, discusses third front

मुलायम से मिले चौटाला, तीसरे मोर्चे की चर्चा

Wed, 07 Sep 2022 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chautala meets Mulayam, discusses third front
गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने तीसरे मोर्चे के गठन की सरगर्मी बढ़ा दी है। मंगलवार को बिहार के सीएम नितीश कुमार से मिलने के बाद बुधवार को उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन

मुलायम सिंह वर्तमान में मेदांता हास्पिटल में उपचाराधीन है, वहीं पर दोनों नेताओं की बातचीत हुई। एक घंटे तक चली मुलाकात के दौरान वहां यूपी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी मौजूद रहे। ओमप्रकाश चौटाला ने मुलायम सिंह यादव को देवीलाल के जन्मदिन 25 सितंबर को फतेहाबाद में होने वाली सम्मान दिवस रैली में शामिल होने का न्यौता दिया। उन्होंने पूर्व सीएम एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बिहार के सीएम नितीश कुमार और जदयू के महासचिव केसी त्यागी भी रैली में शामिल होंगे। चौटाला पहली सितंबर से ही गांव गांव संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को रैली में पहुंचने के लिए बुला रहे हैं। पलवल, फरीदाबाद, चरखी दादरी के कई गांवों में वो खुद घूम चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव से पहले तीसरा मोर्चा पूरी ताकत से खड़ा होगा। तीसरा मोर्चा ही भाजपा को सत्ता बेदखल करेगा। चौटाला के प्रतिनिधि राकेश सिहाग ने बताया कि 25 सितंबर को होने वाली रैली एतिहासिक होगी, जिसमें लाखों की संख्या में लोग एकत्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने ओमप्रकाश चौटाला से गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। बिहार में भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद नितीश दिल्ली के आधिकारिक दौरे पर हैं। जदयू महासचिव केसी त्यागी भी उनके साथ थे। दोनों नेताओं ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से भी करीब एक घंटे तक अकेले में बातचीत की। अखिलेश भी मुलायम का हाल जानने आए थे। गुरुग्राम आने से पहले नितीश दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिल थे। नितीश कुमार और केसी त्यागी चौटाला और मुलायम सिंह के पुराने मित्र हैं, वो कई बार देवीलाल के जन्मदिन पर भी शिरकत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed