{"_id":"612fbb528ebc3e887a34cc2c","slug":"chauhra-massacre-decision-on-video-recording-of-retired-soldier-today-gurgaon-news-noi6022366161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहरा हत्याकांड : रिटायर्ड फौजी के वीडियो रिकॉर्डिंग पर फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौहरा हत्याकांड : रिटायर्ड फौजी के वीडियो रिकॉर्डिंग पर फैसला आज
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क में हुए चौहरा हत्याकांड के आरोपी रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह के सीसीटीवी फुटेज से मिलान पर सुनवाई के दौरान बुधवार को आरोपी पक्ष के वकील ने पुलिस द्वारा साक्ष्य जुटाने की कवायद को सहमति दी है। अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को फैसला सुनाएगी।
राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में दस दिन पहले चार लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी की चाल कैसी है, इसकी जांच के लिए अदालत में एक वीडियो बनाने की अनुमति के लिए याचिका डाल रखी है। पुलिस की याचिका पर सरकारी पक्ष के वकील की ओर से अपना पक्ष रखा गया। बुधवार को आरोपी पक्ष के वकील प्रशांत यादव ने अपनी बात रखते हुए पुलिस को साक्ष्य जुटाने में पूरा सहयोग करने की बात कही है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। बृहस्पतिवार को अदालत अपना फैसला सुनाएगी।
विधि के बाएं हाथ की दो अंगुलियों में फैक्चर
चौहरे हत्याकांड में घायल मासूम विधि के बाएं हाथ की दो अंगुलियों में फैक्चर है। जिस पर डॉक्टरों ने प्लास्टर लगा दिया है। यह प्लास्टर तीन सप्ताह तक लगा रहेगा। उसके बाद काटा जाएगा। विधि के मामा अमित शुक्ला ने बताया कि विधि ठीक है, लेकिन परिजनों को उसके बात न करने की चिंता सता रही है। जब उससे कोई बात करने का प्रयास करता है तो वह रोने लगती है। सफदरजंग अस्पताल में दाखिल हुए उसे दस दिन हो गए हैं।
विज्ञापन
चौहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी राव राय सिंह का विडियो बनाने के मामले में अदालत ने दोनो पक्षों को सुना है। उसने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुनाएगी।
-राजीव यादव, एसीपी उद्योग, गुरुग्राम