फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   chath pooja will be started from tuesday

चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज से

Mon, 04 Apr 2022 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
chath pooja will be started from tuesday
गुरुग्राम। चैत्र के महीने में होने वाले छठ पर्व के चार दिवसीय का अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो जाएगा। मंगलवार को नहाय खाय किया जाएगा, जिसमें व्रती नहाकर पूजन करेंगे। घीये की सब्जी, चावल और चने की दाल के साथ सात्विक भोजन और रहन-सहन की शुरुआत की जाएगी। छह अप्रैल को खरना होगा। व्रती दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को हवन, पूजन के बाद खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके साथ 36 घंटे निर्जला उपवास की शुरुआत होगी। सात अप्रैल को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और आठ अप्रैल की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के साथ यह पूजा संपन्न होगी।
विज्ञापन

यू पालम विहार, राजेंद्रा पार्क और देवी लाल नगर स्थित मनकामेश्वर मंदिर परिसर में बने तालाबों में यह पर्व मनाया जाएगा। न्यू पालम विहार में सूर्य मंदिर और अन्य मंदिरों के साथ छठ के लिए स्थायी रूप से तीन छोटे-छोटे तालाब बने हैं, जिसे साफ किया जा रहा है। देवी लाल नगर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भी सफाई का काम चल रहा है। कई लोग अपनी सोसाइटी के स्वीमिंग पुल या छत पर सांध्य अर्घ्य देंगे। पूर्वांचल संगठन के लोग छठ की तैयारियों को पूरा करने में जुटे हैं। देवीलाल नगर से हृदया सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में सफाई करा ली गई है। न्यू पालम विहार से रामाशीष तिवारी और संजीव सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में छठ की पूरी तैयारी की गई है। राजेश पटेल ने बताया कि टैंकर और आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed