फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Charas and heroin recovered from Casa Danza club in Gurgaon

Gurugram: कासा डांजा क्लब से मिली चरस और हेरोइन, पुलिस ने लिए 288 लोगों के सैंपल, रिपोर्ट के बाद कसेगा शिकंजा

Sat, 28 Jan 2023 09:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 28 Jan 2023 09:42 PM IST
सार

पुलिस ने क्लब में पार्टी करने वाले 288 युवाओं को पकड़ लिया और तलाशी शुरू की। इस दौरान क्लब से अलग-अलग प्रकार के मादक पदार्थ व प्रतिबंधित नशीली दवाएं मिलीं।

विज्ञापन
Charas and heroin recovered from Casa Danza club in Gurgaon
इसी क्लब में हुई छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योग विहार फेज-तीन स्थित कासा डांजा क्लब में चल रही पार्टी के बीच पुलिस ने शुक्रवार रात छापा मारकर मादक पदार्थ बरामद किए। मौके पर पार्टी करने वाले 288 लड़के-लड़कियों के खून के नमूने लिए। नमूने को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने क्लब के मालिक अरविंद यादव, अभिषेक राणा, कुनार्क सिक्का और मैनेजर मान सिंह, वीर व देवेश पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

विज्ञापन


सूचना पर एसीपी उद्योग विहार मनोज कुमार, एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह, एसीपी ईस्ट डॉ. कविता, सीआईए सेक्टर-17, सीआईए सेक्टर-31, सीआईए सेक्टर-39, सीआईए सेक्टर-40, सीआईए सिकंदरपुर, सीन ऑफ क्राइम व पुलिस थाना उद्योग विहार की पुलिस, महिला पुलिस बल सहित सीएमओ गुरुग्राम की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्लब में छापा मारा। पुलिस ने क्लब में पार्टी करने वाले 288 युवाओं को काबू में लिया और तलाशी शुरू की। इस दौरान क्लब से अलग-अलग प्रकार के मादक पदार्थ व प्रतिबंधित नशीली दवाएं मिलीं।
विज्ञापन


एसीपी उद्योग विहार मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी पार्टी के दौरान क्लब की ओर से लड़के-लड़कियों को मादक पदार्थ की आपूर्ति की जा रही है।तलाशी के दौरान वहां से मादक पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने क्लब में पार्टी के दौरान 288 लड़के-लड़कियों के रक्त के नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि इनमें से किसने ड्रग्स का सेवन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed