फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Challans issued to 361 auto-rickshaws for carrying passengers beyond capacity.

Gurugram News: क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर 361 ऑटो के काटे चालान

Thu, 30 Jul 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Challans issued to 361 auto-rickshaws for carrying passengers beyond capacity.
यातायात पुलिस ने चालकों पर लगाया 2.86 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर 361 ऑटो के चालान काटे हैं। पुलिस ने ऑटो चालकों पर 2,86,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों के पास ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने की शिकायतें पहुंच रही थीं। पुलिस ने एक जुलाई से 28 जुलाई तक विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। यह अभियान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों व मेट्रो स्टेशनों सहित प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया था। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने की सलाह भी दी गई थी। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर ऑटो चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed