फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Challan's screws will be tightened on those who spread dirt

गंदगी फैलाने वालों पर और कसेगा चालान का शिकंजा

Tue, 28 Dec 2021 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Challan's screws will be tightened on those who spread dirt
गुरुग्राम। मौजूदा वित्त वर्ष में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली के लिए नगर निगम लगातार जुर्माने और चालान की कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर एवं चालानिंग नोडल अधिकारी डॉ. विजयपाल यादव ने चालान प्रक्रिया के लिए अधिकृत अधिकारियों को चालान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। चालानों की रिकवरी पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में निगम के आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा पहले ही नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। डॉ. यादव ने मंगलवार को निर्देश देते हुए कहा कि किए गए चालानों की संख्या बहुत कम है। इस कार्य के लिए अधिकृत कर्मचारी गंभीरता से काम नहीं कर रहे हैं। डॉ. यादव ने बताया कि कचरा फेंकने पर 5 हजार रुपये और छह महीने की सजा या दोनों का प्रावधान है। खुले में शौच करने पर 500 रुपये, खुले में पेशाब करने पर 500 रुपये, पानी का दुरुपयोग करने पर 500 रुपये, बिल्डिंग मैटेरियल या मलबा फेंकने पर 25 हजार से 50 हजार रुपये तक, कचरा जलाने पर 5 हजार रुपये, अनाधिकृत बैनर, पोस्टर लगाने पर तीन हजार से लेकर 10 हजार जुर्माना और छह महीने की सजा तक का प्रावधान है। अवैध मीट की बिक्री पर 5 हजार रुपये, अवैध पशु कटान पर सीलिंग और छह महीने की सजा का प्रावधान है। इसी प्रकार अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी जुर्माना और चालान प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed