फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CCTV cameras in Gurugram's city buses are out of order.CCTV cameras in Gurugram's city buses are out of order.

Gurugram News: गुरुगमन की सिटी बसों में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे

Sat, 13 Dec 2025 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras in Gurugram's city buses are out of order.CCTV cameras in Gurugram's city buses are out of order.
महिलाओं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर खड़े सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। जिले में चल रहीं गुरुगमन की कई सिटी बसों में सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। इन कैमरों के खराब होने से बसों की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग नहीं हो पा रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

शहर में गुरुगमन बस सेवा की 150 सिटी बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। ऐसे में बसों में होनी वाली घटनाओं की फुटेज नहीं मिल पाएंगी और आरोपी की पहचान करने में भी दिक्कत आएगी।
विज्ञापन

एक महिला कंडक्टर ने बताया कि कई बसों में कैमरे लंबे समय से खराब हैं और इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि कैमरे बंद होने से बस स्टाफ और यात्रियों दोनों को असुरक्षा का अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने कहा कि सफर के दौरान कई बार शरारती तत्व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। ऐसे में कैमरों का बंद होना चिंता का विषय है। सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से शिकायत के दौरान सबूत देने में भी परेशानी आती है। बस में कई बार ज्यादा भीड़ होने के दौरान कुछ युवक जानबूझकर धक्का-मुक्की करते हैं। कैमरा होने से ऐसे मनचले पकड़े जाते हैं लेकिन कई बसों के खराब कैमरों के कारण इनकों पकड़ना मुश्किल हो जाता है।
--------
लोग बोले- बसों में कैमरों का ठीक होना जरूरी
बस में भीड़भाड़ के दौरान कई बार मनचले महिलाओं के साथ जानबूझकर धक्का-मुक्की करने की कोशिश करते है। ऐसी स्थिति में बसों के सीसीटीवी कैमरों का हमेशा सही होना जरूरी है। -यात्री सरला देवी, कन्हई गांव


मैं अक्सर सिटी बस से आता-जाता हूं। बस में अगर किसी यात्री का मोबाइल या कोई अन्य निजी चीज चोरी हो जाए तो इन कैमरे खराब होने के कारण इन चोरों को पकड़ने में परेशानी आती है। - देवराज सोनी, सेक्टर-65
कई बार कई ऐसे यात्री बस में चढ़ जाते हैं, जो टिकट नहीं लेते और झगड़ा करने की कोशिश करते हैं। - देविंद्र सिंह, झाड़सा

------------
सिटी बसों की जांच कराई जाएगी। जिन भी बसों में लगे कैमरे खराब हैं उन्हें ठीक कराया जाएगा। - राजीव नागपाल, महाप्रबंधक, सिटी बस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed