{"_id":"5ffddf0f8ebc3e335c35a9cc","slug":"case-registered-for-rape-attempt-to-murder-gurgaon-news-noi559527516","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म, हत्या का प्रयास का मामला दर्ज होने से आहत फोटोग्राफर ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म, हत्या का प्रयास का मामला दर्ज होने से आहत फोटोग्राफर ने लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। भाई-भाभी समेत चार लोगों ने बुलंदशहर में दर्ज कराए गए दुष्कर्म, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के मामले से आहत फोटोग्राफर ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक चक्करपुर में अपने दोस्त के घर आया हुआ था। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 डीएलएफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सोमवार देर रात पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, भरत बुलंदशहर में रहता था और फोटोग्राफर था। 11 दिसंबर 2020 को उसके खिलाफ भरत के भाई, भाभी, समेत दो अन्य लोगों ने दुष्कर्म करने, रंगदारी मांगने, हत्या का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कराया था। इस बात को लेकर वह काफी तनाव में था। तनाव दूर करने के लिए वह अपने दोस्त के घर सरस्वती विहार चक्करपुर में मुकेश त्यागी के घर आया हुआ था। सोमवार को मुकेश किसी कार्य से गया हुआ था। इस दौरान भरत ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था जिसमें उसने आत्महत्या करने के पीछे इस कारण का खुलासा किया था। शव फंदे से लटका होने की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मुकेश की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।