{"_id":"6769a29ca207a0d30d073e0f","slug":"case-filed-against-four-people-for-demolition-of-mountain-by-illegal-mining-mafia-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100036-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध खनन माफियाओं द्वारा पहाड़ गिराए जाने पर चार लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध खनन माफियाओं द्वारा पहाड़ गिराए जाने पर चार लोगों पर केस
विज्ञापन
रवा गांव से सटे पहाड़ को गिराने का मामला, हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट ब्यूरो की टीम ने किया मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। हरियाणा से सटे पहाड़ को अवैध खनन कर खनन माफियाओं द्वारा लगातार गिराने का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर हरियाणा के पहाड़ों का वर्चस्व लगातार समाप्त होता जा रहा है। हाल ही में रवा गांव के पहाड़ जो राजस्थान की सीमा के साथ लगता है, माफियाओं द्वारा एनजीटी लगी होने के बावजूद ब्लास्टिंग कर गिराया गया। इस पर जिला उपायुक्त के दिशा निर्देश और मौका निरीक्षण करने के उपरांत हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट ब्यूरो की टीम ने लगभग चार लोगों के खिलाफ अवैध खनन को लेकर नामजद मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट ब्यूरो थाना प्रबंधक सूरजभान ने बताया कि रवा गांव में अवैध खनन कर गिराए गए पहाड़ के मामले में तीन से चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जो भी इस मामले में दोषी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए टास्क फोर्स का किया गठन
अवैध खनन की सुर्खियां लगातार मीडिया में आने के बाद जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा द्वारा एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसमें खनन विभाग, वन विभाग, एन्फोर्समेंट ब्यूरो, प्रदूषण विभाग, पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से काम करेगी। यह टीम रवा गांव से जुड़े हर मामले की रिपोर्ट जल्द से जल्द बनाने का काम करेगी। इसके अलावा यह सारी कार्रवाई त्वरित हो इसके लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका के नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह और उनके साथ रवा हलके के पटवारी ने मौके का निरीक्षण किया। वहीं, गत रात्रि माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने भी गिरे हुए पहाड़ का निरीक्षण किया। बलविंदर सिंह ने बताया कि पहाड़ गिरने से हरियाणा की सीमा के जो पिलर हैं, वह गायब हो गए हैं। इसके चलते दोबारा निशान देही को लेकर तैयारी की जा रही है। जल्द ही निशानी होने पर राजस्थान के प्रशासन को भी पैमाइश के दौरान मौके पर बुलाया जाएगा।
जिला उपायुक्त ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जिलास्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हरियाणा की सीमा में किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार का अवैध खनन पाया जाता है, तो तुरंत मुकदमा दर्ज कराया जाए। ऐसे दिशा निर्देश टास्क फोर्स की टीम को दिए।