{"_id":"6154a9198ebc3e0986626583","slug":"cardiology-opd-facility-will-be-available-at-health-centers-gurgaon-news-noi607571510","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी कॉर्डियोलॉजी ओपीडी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी कॉर्डियोलॉजी ओपीडी की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुुरुग्राम। लंबे इंतजार के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर कॉर्डियोलॉजी ओपीडी की भी शुरुआत कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जिले के लोगों के लिए आउटरीच कॉर्डियोलॉजी ओपीडी की शुरुआत की। इसके तहत अब जिले के हर स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल में प्रत्येक शुक्रवार को मरीज सिविल अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों से ऑनलाइन परामर्श ले सकेंगे।
शुक्रवार को सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में ऑफलाइन ओपीडी की भी सुविधा मिलेगी। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि आजकल युवाओं व बुजुर्गों में हृदय रोग और खासकर हार्ट अटैक की समस्या बढ़ती जा रही है। धमनियों के फटने के कारण थ्रोंबोस बनता है, जिसके चलते कोरोनरी धमनी 100 फीसदी तक ब्लॉक हो जाती है और यही हार्ट अटैक की वजह बनता है। अनियमित दिनचर्या, धूम्रपान की लत, अत्यधिक तला-भुना भोजन व एक्सरसाइज न करना इसकी मुख्य वजह हैं।
पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन
विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलड़ा अंतर्गत निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर के डॉक्टर श्रीकांत ने कहा कि शुगर व रक्तचाप कोरोनरी हार्ट डिजीज के रिस्क फैक्टर हैं।
विज्ञापन
शुगर के मामले में भारत दूसरे स्थान पर
शुगर के मामले में भारत का विश्व में दूसरा स्थान जबकि चीन पहले पायदान पर है। शुगर के मरीजों में चेस्ट पेन भी नहीं होता है। ऐसे में यह समझने की भूल कतई नहीं करनी चाहिए कि ऐसे मरीजों की नसों में ब्लॉकेज नहीं हो सकते। इस मौके पर डॉ. ईशा नारंग, नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दीपा सिंधु, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष राठी आदि मौजूद रहे।