फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Captain Ajay Yadav said applications for Manesar and Gurugram Nagar Nigam Election will continues

Gurugram: कैप्टन का ऐलान कांग्रेस में सब कुछ ठीक, बोले- नगर निगम चुनाव को बनी कमेटी लेती रहेगी आवेदन

Tue, 14 Feb 2023 11:37 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 11:37 AM IST
सार

नगर निगम चुनाव को लेकर बनी कमेटी पर हो रहे विरोध पर कैप्टन अजय यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि कुछ शरारती तत्व भ्रम फैला रहे हैं। उनकी प्रदेश अध्यक्ष से बात हो गई है। कमेटी चुनाव के लिए आवेदन लेना जारी रखेगी।

विज्ञापन
Captain Ajay Yadav said applications for Manesar and Gurugram Nagar Nigam Election will continues
कैप्टन अजय यादव ने सोमवार को ऐलान किया कि कुछ शरारती लोग भ्रम फैला रहे हैं। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मानेसर और गुरुग्राम नगर निगम चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में अंतर्विरोध की स्थिति के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने दावा किया है कि सभी कुछ ठीक चल रहा है और मामला सुलझा लिया गया है। इससे पहले नगर निगम चुनाव के लिए कमेटी गठित किए जाने को प्रदेश अध्यक्ष ने अमान्य घोषित कर दिया था। कैप्टन अजय यादव ने सोमवार को ऐलान किया कि कुछ शरारती लोग भ्रम फैला रहे हैं और वह गुरुग्राम व मानेसर नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन लेते रहेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि 10 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ता मीटिंग कर फैसला लिया था कि नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी आवेदन लेगी। साथ ही आवेदन लेने के लिए कुछ पदाधिकारियों के नाम भी तय किए गए थे। 
विज्ञापन


इस कमेटी में अशोक भास्कर, केएल यादव, मनीष खटाना, सुनीता सेहरावत शामिल हैं। कमेटी के पास आवेदन आने शुरू हो गए हैं। कुछ शरारती तत्व भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं कोई भी सदस्य आवेदन नहीं ले रहे हैं और न ही कांग्रेस पार्टी के आवेदन लेने के लिए कोई भी नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया उनकी बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी हो गई है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है हम यहां आवेदन ले रहे हैं। कैप्टन अजय यादव ने बताया कि कांग्रेस मेयर सहित सभी वार्डों में अपने चुनाव चिह्न पर उम्मीदवारों को उतारेगी। यहां विकास का पहिया पिछले 8 साल में पटरी से उतर गया है। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed