फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Canter overturned due to sudden stop on road between high speed luxury car, three injured

हाईवे दिखा नशा व तेज रफ्तार का मंजर..

Thu, 19 May 2022 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Canter overturned due to sudden stop on road between high speed luxury car, three injured
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित सिग्नेचर टॉवर के पास बृहस्पतिवार रात करीब ढाई-तीन बजे कुछ लोगों को महज दो से तीन मिनट में ही खौफनाक मंजर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार लग्जरी कार के बीच सड़क में अचानक रुकने से पीछे आ रहा एक कैंटर अन्य वाहनों को चपेट में लेते हुए पलट गया। इसमें उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि लग्जरी कार में अचानक आग लग गई। उसमें सवार एक युवती व चार युवकों को स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन

कार सवारों में से दो को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस तरह हादसे में कुल तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। तुरंत मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कार में लगी आग पर काबू पाया और पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार सवार घायलों की पहचान अनुविधि, सात्विक के रूप में हुई है। ये मधु व अन्य दो दोस्त के साथ दिल्ली से सेक्टर-31 की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी नशे में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार लग्जरी कार सवार उक्त लोग हल्द्वानी के रहने वाले हैं। सभी रात में दिल्ली में आयोजित एक पार्टी से खाना खाकर सेक्टर-31 स्थित अपने किराए के घर कार से जा रहे थे। सभी एक निजी कंपनी के कर्मी हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित सिग्नेचर टॉवर के पास उनकी कार जैसे पहुंची, अचानक ब्रेक लगाने से बीच सड़क रुक गई। इससे पीछे आ रहा एक कैंटर, एक अन्य कार को टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गया। इसमें उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, बीच सड़क रुकने वाली लग्जरी कार में भी अचानक आग लग गई। लोगों ने तुरंत उसमें सवार सभी को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार सवार पांचों लोग इतने नशे में थे कि वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लग्जरी कार सवार सभी का चिकित्सीय जांच कराया जाएगा। चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर उनके नशे में होने की पुष्टि की जाएगी। फिलहाल घायल कैंटर चालक की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में कार सवार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed