{"_id":"64ce5bf7475617156e0d9ee3","slug":"cancer-prevention-information-given-to-children-in-kendriya-vidyalaya-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-11644-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को कैंसर से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को कैंसर से बचाव की दी जानकारी
Sat, 05 Aug 2023 07:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 05 Aug 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में डाॅ. आर तुलसी कुमारी बच्चों को जानकारी देते हुए। सौजन्य- केंद्रीय विद्यालय
केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को कैंसर से बचाव की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय-2 में शनिवार को राइट टू लाइफ फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को कैंसर से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। राइट टू लाइफ फाउंडेशन से डाॅ. आर तुलसी कुमारी ने बच्चों को मुंह की सफाई, तंबाकू के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान व खेलकूद से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अच्छी आदतों को ग्रहण करने से एक अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण होता है। साथ ही कैंसर की बीमारी के कारण, तनाव मुक्त जीवनशैली व खानपान से जुड़ी आवश्यक बातों के बारे में भी जानकारी दी गई। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कर्मवीर सिंह गिल ने कैंसर जागरुकता से जुड़े सत्र को बच्चों के लिए बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने बच्चों को साफ-सुथरे कपड़े पहनने, शरीर को साफ रखने, पौष्टिक खाना खाने की जानकारी दी।