फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Camp held in Sheetla Mata temple, 10527 people got vaccine

नवरात्र के पहले दिन शीतला माता मंदिर में लगा टीकाकरण शिविर

Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Camp held in Sheetla Mata temple, 10527 people got vaccine
गुुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले में 111 जगहों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 10527 लोगों को टीके की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। बृहस्पतिवार को शीतला माता मंदिर में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, जहां टीकाकरण के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी के साथ जिले में लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 32 लाख 25687 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को 18 से 44 आयु वर्ग के 4036 लोगों को पहली डोज दी गई। 5151 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। 45 साल से ज्यादा आयु के 415 नागरिकों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज दी गई। वहीं, 884 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इसके साथ ही 10 स्वास्थ्यकर्मियों व 26 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज दी गई। सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लीनिक में विदेश जाने वाले छह नागरिकों को कोविशिल्ड की दूसरी डोज के टीके लगाए गए। वहीं, 100 लोगों ने स्पूतनिक वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। टीकाकरण के लिए मौके पर ही पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed