फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Calling himself a member of the team of CM flying squad, fired a pistol at the Dhaba operator

खुद को सीएम उड़नदस्ते की टीम का सदस्य बताकर ढाबा संचालक पर तानी पिस्तौल

Wed, 28 Jul 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Calling himself a member of the team of CM flying squad, fired a pistol at the Dhaba operator
गुरुग्राम। तीन लोगों ने खुद को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम का सदस्य बताकर एक ढाबा संचालक को धमकाया। खुलेआम टेबल पर रखकर शराब भी पी। खाने का बिल चुकाने के बाद ढाबा संचालक पर रिवॉल्वर तान दी। मामला पुलिस आयुक्त केके राव के संज्ञान में आने पर उन्होंने एसीपी क्राइम को जांच सौंप दी है। छानबीन में पता चला कि ढाबा संचालक पर रौब झाड़ने वाले कोई और नहीं, बल्कि एक गुरुग्राम कोर्ट में तैनात जज का ड्राइवर व दूसरा उनका गनमैन है, जबकि तीसरे व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर झाड़सा गांव के पास स्थित चुन्नू का ढाबा है। शिकायतकर्ता ढाबा संचालक मुकुल मनचंदा ने बताया कि तीन लोग मंगलवार रात 12 बजे सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में ढाबे पर आए थे। इनमें एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था। उन्होंने शराब पी रखी थी। तीनों ने खुद को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम का सदस्य बताकर धमकाते हुए पूछा कि इतनी रात तक ढाबा कैसे खुला है, जिस पर उसने जवाब दिया कि उसके पास रात 1 बजे तक ढाबा खोलने की अनुमति है। इसके बाद खुलेआम टेबल पर रखकर शराब पीने लगे, साथ में खाना भी खाया। खाने का 350 रुपया बिल चुकाने के बाद उस पर रिवॉल्वर तान दी और धमकाने लगे। कुछ देर बाद तीनों चले गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ढाबा संचालक मुकुल मनचंदा ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त केके राव को दी, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसीपी क्राइम प्रीतपाल को सौंप दी। गाड़ी के नंबर के आधार पर जांच की गई, तो पता चला कि खुद को उड़नदस्ते की टीम का सदस्य बताने वाला एक व्यक्ति गुरुग्राम कोर्ट में तैनात जज की कार चलाता है। दूसरा उनका गनमैन है, जबकि तीसरे व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। यह घटना तब है जब मुख्यमंत्री मंगलवार रात शहर में थे। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान का कहना है कि जल्द ही खुलासा हो जाएगा कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed