फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Business getting affected due to lack of drainage, shopkeepers worried

Gurugram News: पानी निकासी न होने के कारण प्रभावित हो रहा व्यापार, दुकानदार परेशान

Tue, 04 Feb 2025 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Business getting affected due to lack of drainage, shopkeepers worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। शहर में पानी निकासी की समस्या के कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी सड़क पर भरे होने के कारण व्यापारियों की दुकान पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।


पुराना दिल्ली-अलवर रोड स्थित एक मेडिकल के समीप सीवेज नाली से वहां बदबू फैली हुई है। आसपास की करीब 10 से 15 दुकानें यहां गंदगी से प्रभावित हो रही हैं। नालियां ओवरफ्लो होने के कारण न सिर्फ उनके व्यापार पर असर पड़ रहा है बल्कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली-अलवर रोड से बड़ा मदरसा की तरफ जाने वाले रास्ते पर सीवेज नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। शहर के रास्तों की हालत इतनी खराब है कि इसे निकलना भी दूभर हो रहा है। वहीं, नायब वाली गली स्थित मुख्य मार्केट में 30 से 35 दुकानें हैं जो इस समस्या से जूझ रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि कर्मचारी सफाई के लिए तो नियमित रूप से आते हैं, लेकिन कई जगह नालियां ब्लॉक हैं जिसकी वजह से पानी रुक जाता है।
विज्ञापन

नायब वाली गली बाजार की मुख्य गली है। विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि ग्राहकों को परेशानी ना हो।- हुमेद खान
पुराने दिल्ली-अलवर रोड पर ज्यादातर सरकारी कार्यालय हैं, फिर भी सीवेज नालियां कई जगह पर रुकी हुईं हैं।- रफीक
मुख्य मार्ग से बडा मदरसा की और जाने वाले रास्ते पर तीन जगह नालियां रुकी हुई हैं। इनसे बीमारियां फैलने का डर है। - हाजी गफूर
---
इसको लेकर कोई नई योजना नहीं आई है, जैसे ही कोई नया प्रोजेक्ट मिलता है। हम इस पर तत्परता से काम करेंगे।- सुमित मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed