{"_id":"60856db98ebc3ebf815f62ee","slug":"buses-are-being-sanitized-but-passengers-must-apply-masks-gurgaon-news-noi578917057","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डा पसिसर और रोडवेज बसों को किया जा रहा सेनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डा पसिसर और रोडवेज बसों को किया जा रहा सेनिटाइज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच रोडवेेज बस डिपो में सावधानियां बरती जा रही हैं जिसमें सुबह-सायं कार्यालयों के साथ ही रोडवेज बसों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। ताकि बसों में बैठने वाले यात्रियों को कोरोना संक्रमण के प्रभाव से बचाया जा सके। बस अड्डा परिसर में सभी यात्रियों एवं रोडवेज कर्मचारियों को मास्क लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। बावजूद इसके बसों के कई चालक-परिचालक बिना मास्क घूमते हैं, लेकिन न तो नगर निगम की टीम कोई कार्रवाई कर रही और न ही रोडवेज बस डिपो के उच्च अधिकारी कोई ध्यान दे रहे हैं।
गुरुग्राम बस अड्डा के संस्थान प्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि सुबह कार्यालय और काउंटर खुुलने के साथ ही सैनिटाइज किया जाता हैै, वहीं दोपहर बाद फिर से सभी जगहों पर छिड़काव किया जाता है। वहीं रोडवेज बसों को बस डिपो से निकालने से पहले ही सैनिटाइज कर दिया जाता है। कोविड-19 नियमों के तहत रोडवेज बसों में 50 फीसदी सवारियां बैठाई जा रही हैं। बसों में बैठने वाले यात्रियों को मास्क लगाने एवं यात्रा के दौैरान बसों के अंदर भी सामाजिक दूरी बनाने के लिए चालक-परिचालक द्वारा बार-बार कहा जाता हैै।
निजी बस संचालकों को भी करना होगा जागरूक
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा निजी बसों के संचालकों को जागरूक करना होगा, ताकि निजी बसों में भी कोविड-19 के नियमों का पालन हो सके। नियम के अनुसार, निजी बसों में भी 50 फीसदी सवारियां बैठाई जानी चाहिए, लेकिन कई निजी बसों में अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं।
विज्ञापन
वहीं सभी निजी बसों के सैनिटाइज होने के बारे में भी नहीं कहा जा सकता। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा निजी बस संचालकों से बात करके 50 फीसदी सवारियां बैठाने, बसों में सैनिटाइज करानेे और यात्रियों के मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी को लेकर सख्त निर्देश देने होंगे। जिन निजी बसों में नियमों का पालन नहीं किया जाता, उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।