फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bullets in ground dispute, 12 injured including former sarpanch

जमीनी विवाद में चली गोलियां, पूर्व सरपंच समेत 12 घायल

Sun, 20 Dec 2020 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bullets in ground dispute, 12 injured including former sarpanch
जमीनी विवाद में चली गोलियां, पूर्व सरपंच समेत 12 घायल
विज्ञापन

गुरुग्राम। गांव सांचौली में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व गोलियां चलने का मामला सामने आया है। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने घटना के विरोध में आरोपियों की सात लग्जरी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ सोहना-पलवल हाईवे पर जाम लगा दिया। उधर सूचना मिलते ही सोहना शहर थाना पुलिस पहुंच गई और घायलों को उपमंडल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घटना में गोली लगने से घायल हुए पूर्व सरपंच को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव नूनेरा के पूर्व सरपंच इम्तियाज ने रंगपुरी दिल्ली निवासी साक्षी महल से दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के पास करीब 14 एकड़ का फॉर्म हाउस खेती करने के लिए पट्टे पर लिया था। इस जमीन के पट्टे का समय पूरा होने के बाद रविवार को इम्तियाज ने इसे साक्षी को सुपुर्द करना था। इम्तियाज ने साक्षी को जमीन खरीदने के लिए करीब एक करोड़ रुपये दिए हुए थे। इन रुपयों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामला सुलझने की बजाय इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इसी बीच किसी ने गोली चला दी जिसमें दो गोली इम्तियाज को लगी। घायल इम्तियाज को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर खड़ी बीएमडब्ल्यू समेत अन्य लग्जरी गाड़ियों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस घटना में रोहतक निवासी रविंद्र, गौरव, कुलबीर, करोथा निवासी आशीष, रंगपुरी दिल्ली निवासी साक्षी महल, उनकी बेटी प्रियंका व दामाद विशाल आकाश को चोटें लगी है, जिन्हें सोहना उपमंडल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर हाईवे से हटाया और यातायात सुचारू करवाया। उप निरीक्षक सत्येेंद्र का कहना है कि क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। कई गाड़ियों पर गोली लगने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed