फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozers run on illegal constructions in Gwal hill

ग्वाल पहाड़ी में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

Thu, 29 Jul 2021 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal constructions in Gwal hill
गुुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में अवैध निर्माणों के खिलाफ अतिक्रमण शाखा नियमित रूप से कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को ग्वाल पहाड़ी इलाके में अवैध निर्माणों पर निगम ने बुलडोजर चलाया। अधिकारियों को पिछले काफी समय से अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

इस पर संज्ञान लेते हुए जोन-3 की इनफोर्समेंट टीम के प्रभारी सहायक अभियंता संजोग शर्मा, कनिष्ठ अभियंता हरीओम व पटवारी सुनील कुमार की टीम जेसीबी व पुलिस बल लेकर ग्वाल पहाड़ी पहुंची। यहां पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से बन रहे एक विशाल भवन व वेयर हाउस को धराशायी किया। इसके अलावा, टीम ने टीन शेडनुमा 4 अस्थायी ढांचों के खिलाफ भी कार्रवाई की। हालांकि, किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

जोनवार बनाई गई हैं टीमें
नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पूर्व स्वीकृत लेना अनिवार्य है। बिना पूर्व स्वीकृति के किए जाने वाले निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिए निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा के निर्देश पर जोन वार अलग-अलग इनफोर्समेंट टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों का प्रभार सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों को दिया गया है तथा उन्हीं को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed