{"_id":"695288bf649568ffb50dca8b","slug":"bulldozers-razed-62-shops-in-sector-33-marble-market-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-75796-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-33 मार्बल मार्केट में 62 दुकानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-33 मार्बल मार्केट में 62 दुकानों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
प्रभावित दुकानदारों को पास में दी जाएगी दूसरी जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर-33 मार्बल मार्केट में सोमवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई की। विरोध के बीच 62 दुकानों को तोड़ा गया है। यह जमीन मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए डिपो निर्माण के लिए दी जानी है।
एचएसवीपी की प्रशासक वैशाली सिंह और संपदा अधिकारी डॉ. अनुपमा मलिक के निर्देश पर टीम ने सोमवार को अवैध दुकानों को तोड़ा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट रविंद्र मलिक, एसडीओ सर्वे ज्ञानचंद्र, जेई विकास, सुदीप और अमन कुमार पुलिस बल के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचे। टीम की कार्रवाई का पहले कुछ मार्बल दुकानदारों ने विरोध किया लेकिन पुलिस बल साथ होने के चलते वह शांत हो गए। इस दौरान करीब 62 दुकानों को तोड़ा गया। यह कार्रवाई जमीन खाली कराने को लेकर की गई है। इसके बदले व्यापारियों को पास में ही दूसरी जमीन दी जा रही है।
एसडीओ सर्वे ज्ञान चंद्र ने बताया कि सेक्टर-33 में ही दुकानदारों को दूसरी जगह दी जा रही है। मार्बल मार्केट को यहां शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जमीन को विकसित किया जा रहा है। दुकानदारों को सीवर, बिजली, पानी समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। मार्बल व्यापारी कुंवर पाल चौहान ने बताया कि करीब 20 सालों से लोग व्यापार कर रहे हैं। एक दम से ऐसे हटाना ठीक नहीं है। जो जमीन प्रशासन की ओर से दी जा रही है, वहां पर अभी दुकान के योग्य अभी नहीं है। सीवर-पानी समेत अन्य सुविधाएं नहीं है।
विज्ञापन
मेट्रो डिपो बनाया जाना है
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में सेक्टर-33 में मेट्रो का डिपो बनाया जाना है। इसके लिए जमीन एचएसवीपी को जीएमआरएल को देनी है। ऐसे में सेक्टर-33 में तय जगह से मार्बल मार्केट को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड डिपो के लिए डीपीआर तैयार कर रहा है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाना है। ऐसे में एचएसवीपी जमीन पर कोर्ट समेत अन्य कार्रवाई कार्रवाई पूरा कर जमीन जीएमआरएल को सौंपना चाहता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सेक्टर-दस बस टर्मिनल से सीधा जुड़ेगा मेट्रो स्टेशन से
गुरुग्राम। सेक्टर-दस मेट्रो स्टेशन एफओबी से सेक्टर-10 बस टर्मिनल से जुड़ेगा। जीएमआरएल ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-10 बस डिपो में एफओबी के लिए जमीन मांगी है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर में सेक्टर-10 बस डिपो पड़ रहा है। जीएमआरएल की योजना है कि सेक्टर-10 बस डिपो से यात्रियों के लिए बस सेवा मिले। ऐसे में जीएमडीए बस डिपो में बस टर्मिनल बनवाने जा रहा है। बस डिपो के सामने दूसरी ओर मेट्रो स्टेशन बनेगा। जीएमडीए बस टर्मिनल का डीपीआर तैयार करा लिया और इस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ब्यूरो