फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozers ran on 50 slums and 16 shops

50 झुग्गियों और 16 दुकानों पर चला बुलडोजर

Fri, 24 Sep 2021 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on 50 slums and 16 shops
गुरुग्राम। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर निगम प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान करीब 50 झुग्गियों और 16 दुकानों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। मौके पर करीब 150 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जोन-3 के इनफोर्समेंट अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। निगम का अभियान आगे भी जारी रहेगा। जोन-3 क्षेत्र की इनफोर्समेंट टीम के प्रभारी सहायक अभियंता संजोग शर्मा, कनिष्ठ अभियंता हरीओम टीम के साथ व भारी पुलिस बल लेकर शुक्रवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर पहुंचे। घाटा बस्ती से टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की तथा बालियावास गांव तक अतिक्रमण का सफाया किया। टीम ने लगभग डेढ़ एकड़ पंचायती जमीन पर मोटर बाइक राइडिंग सेंटर, कैफे तथा ढाबों को भी हटाने की कार्रवाई की। विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर 150 पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
चारों जोन में हुआ है टीमों का गठन
नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने अतिक्रमण, निगम की जमीनों पर अवैध कब्जों व अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चारों जोनों में सहायक अभियंताओं के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया हुआ है। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई कर रही हैं। टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण, अनधिकृत निर्माण व अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करें तथा क्षेत्र में लगातार निगरानी बना रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed