{"_id":"62c4769bc18ab16219010d3a","slug":"buldozer-crashed-illegal-business-and-houses-gurgaon-news-noi657900952","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध सर्विस स्टेशन, दुकान और मकानों को ध्वस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध सर्विस स्टेशन, दुकान और मकानों को ध्वस्त किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। नगर निगम की प्रवर्तन शाखा ने मंगलवार को अशोक विहार फेज-2 स्थित आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में अनधिकृत निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। इनमें सर्विस स्टेशन, मकान और दुकानें शामिल थे। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही।
नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से निर्माण किए गए गोदाम, एक सर्विस स्टेशन, 5 दुकानें और 8 मकानों पर कार्रवाई की। निगम की प्रवर्तन टीम के सहायक अभियंता कृष्ण कुमार, अवर अभियंता नरेश, विनीत व अनिल सहित अन्य स्टाफ मंगलवार को मौके पर पहुंचे। अवैध निर्माण करने वालों को पहले ही नोटिस दिए गए थे और मुनादी कराई गई थी।
अवैध कब्जा करने वालों को निगम की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में फिर से अवैध निर्माण किया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने कहा है कि आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध है। निगम ने प्रतिबंधित क्षेत्र को तीन पॉकेट में बांटकर अलग-अलग अधिकारियों की टीमों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं।