फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   B.Tech Computer Science student raped in hotel

Gurugram News: बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा से होटल में दुष्कर्म

Sun, 03 Dec 2023 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
B.Tech Computer Science student raped in hotel
फरीदाबाद के सेंट्रल थाने से आई जीरो एफआईआर पर दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। सोहना शहर थाना क्षेत्र के एक होटल में बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में फरीदाबाद सेंट्रल थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर सोहना शहर थाना पुलिस को भेजी थी। जिस पर सोहना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वह एक कॉलेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा है। एक युवक ने छात्रा से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर सोहना बस स्टैंड बुलाया। जहां सोहना शहर के एक होटल में कमरा बुक करके उसे होटल में ले गया। जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपी ने छात्रा को शादी का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने छात्रा का नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को इस पूरी घटना की जानकारी दी तो फरीदाबाद सेंट्रल पुलिस को शिकायत दी जिस पर जीरो एफआईआर कर सोहना पुलिस को भेजी। अब पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कराकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed