{"_id":"62cb11b2447d4370b90acfc4","slug":"bricks-and-railing-stolen-by-breaking-boundary-wall-of-disputed-land-gurgaon-news-noi658773313","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन की चारदीवारी तोड़कर इंटें व रेलिंग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन की चारदीवारी तोड़कर इंटें व रेलिंग चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर इलाके में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में चहारदीवारी तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के गांव नंगली जालिब निवासी धर्मवीर यादव ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसने अपने भाई सुंदरलाल के साथ झुंडसराय व गुरुग्राम में साझे में तीन एकड़ जमीन खरीदी थी।
इसकी रजिस्ट्री दोनों ने अपनी पत्नी के नाम कराई थी। दोनों में आपसी सहमति से बंटवारा हो चुका है, जिसके तहत जमीन पर बनी एक इमारत के लिए धर्मवीर ने 14 लाख रुपये दिए थे। यह इमारत अभी भी धर्मवीर के पास है। उसको उसने एक कंपनी को किराए पर दिया हुआ है। आरोप है कि अब सुंदरलाल व उसके पुत्रों ने धर्मवीर के हिस्से में बनी करीब एक एकड़ जमीन की चहारदीवारी तोड़ दी है। वहीं ईंटें व रेलिंग भी चोरी करके ले गए हैं। धर्मवीर ने जब इस पर विरोध जताया तो उसके साथ गाली गलौज करने के बाद प्लॉट पर कब्जा करने की धमकी भी दी। धर्मवीर ने को आशंका है कि आरोपी उसको व उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। फर्रूखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।