फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Brick mafia active in the district, poor quality bricks being sold

Gurugram News: जिले में ईंट माफिया सक्रिय, बेची जा रहीं खराब गुणवत्ता की ईंटें

Sun, 24 Nov 2024 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Brick mafia active in the district, poor quality bricks being sold
पंजाब से सस्ते दामों पर खरीदते हैं, तावडू में सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया अड्डा
विज्ञापन


मोहम्मद शाहिद मेवाती।

तावडू। जिले में भूमाफिया की तर्ज पर ईंट माफिया भी सक्रिय हैं जो पंजाब से सस्ते दामों पर खराब गुणवत्ता की ईंटें खरीद कर इधर महंगे दामों पर बेच मुनाफा कमा रहे हैं। इनके द्वारा जीएसटी की भी जमकर चोरी की जा रही है। यदि जांच हुई तो इनके बिलों में भी बड़ी गड़बड़ी मिलेगी। जिले के अधिकतर कस्बों में अवैध रूप से ईंटों को डंप कर स्थानीय लोगो को बेच मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। इससे स्थानीय ईंट प्लांट संचालकों को इस अवैध कारोबार से नुकसान झेलना पड़ रहा है।
खास बात यह है कि ग्रैप 4 लागू होने के बाद भी जहां जिले के सभी प्लांट बंद पड़े हैं। इसका फायदा उठाकर ईंट माफिया पंजाब से लाई गई खराब गुणवत्ता की ईंटें जिले में खपा रहे है। तावडू में मार्केट कमेटी की जगह पर अवैध रूप से कब्जा कर ईंटें बेचने के लिए प्रतिष्ठान बना रखे हैं। यहीं बाहर से लाई गई ईटों को डंप किया जाता है। हर रोज सुबह के समय 10 से 15 गाड़ियां यहां पर खाली हो रही हैं। ग्रैप नियमों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। पूरे दिन ईंट और मिट्टी की धूल उड़ती है। पानी का छिड़काव भी नहीं किया जाता।
विज्ञापन

---------------
प्रशासन की नाक के नीचे अवैध बिक्री
खास बात यह है कि यह सब प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर पहले ईट बेचने का प्रतिष्ठान बनाया गया। जहां ग्रेप नियमों का उल्लंघन होने के साथ साथ बेहद खराब गुणवत्ता की ईंटे बेची जा रही हैं। इससे जिले के ईंट भट्ठा संचालकों में रोष है।उनका कहना है कि तावडू नगर में नई अनाज मंडी के पीछे मार्केट कमेटी की जगह है। इधर बाईपास सड़क के साथ सरकारी जगह पर ईंट माफियाओं ने लंबे अरसे से कब्जा जमाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------

सरकारी जमीन पर अस्थायी प्रतिष्ठान बनाकर ईंट का कारोबार करने वालों को पूर्व में दो बार नोटिस थमाया गया था। इसे नजर अंदाज कर दिया गया। लेकिन अब इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बुधवार तक मार्केट कमेटी की जगह से इन्हें खदेड़ दिया जाएगा। सरकारी भूमि पर अवैध कारोबार और ग्रैप 4 के नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र कुंडू

------------------------------------------------

ग्रैप 4 लागू होने के चलते के सभी ईंट भट्ठे पूरी तरह बंद है। अवैध रूप से ईंट बेचे जाने के मामले में भी जांच की जाएगी।

- जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नियंत्रक केके गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed