फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Brajmandal Yatra will start today despite the ban in Nuh

Gurugram News: नूंह में रोक के बावजूद आज निकलेगी ब्रजमंडल यात्रा

Sun, 27 Aug 2023 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Brajmandal Yatra will start today despite the ban in Nuh
प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस, सीमाएं सील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। विश्व हिंदू परिषद के 28 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा निकाले जाने के ऐलान के बाद प्रशासन अलर्ट है। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। नूंह से सटे राजस्थान, यूपी की सीमाओं पर गहन चेकिंग के बाद ही वाहनों को आने दिया जा रहा है। सभी अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। खुफिया तंत्र जिले में हो रही एक-एक गतिविधि पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की संख्या बढ़ा दी है और डीसी ने संदेश दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गांवों की शांति कमेटी से अपील की गई है कि वह गांव में किसी प्रकार की अफवाह ने फैलने दें और गांव के लोगों को समझाकर अपने घर पर ही रखें।
जिला प्रशासन ने शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सभी स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थानों की छुट्टी कर दी है तो बैंक व एटीएम बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने जिले में भारी पुलिस तैनात कर दिया है। शहर को छावनी बना दिया गया है तथा नल्हड़ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर चौक चौराहे पर पुलिस खड़ी नजर आ रही है। जगह-जगह गहन चेकिंग की जा रही है, ताकि कोई बाहरी व्यक्ति यहां न आ सके। किसी भी संदिग्ध या गलत व्यक्ति पर पुलिस की पूरी नजर है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति अगर संदिग्ध नजर आता है तो उसे मौके पर ही रोक लिया जाए। मुस्लिम समाज के लोग यात्रा को को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं। उन्होंने रविवार व सोमवार को ही नूंह में अपना आवागमन कम कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने यूपी, राजस्थान के अलावा जिला पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, तिजारा व भरतपुर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के लिए बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। किसी भी गलत व्यक्ति को आने नहीं दिया जा रहा है। यात्रा के ऐलान के बाद प्रशासन ने सभी कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि धारा 144 का उल्लंघन न करें। प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं, ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
फोटो - पुलिस वाहनों की चेकिंग करते हुए।

- फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस जवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed