{"_id":"669cc898043d14a8fa0d9b23","slug":"braj-mandal-jalabhishek-yatra-gets-conditional-approva-dj-and-carrying-weapons-banned-2024-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को सशर्त मंजूरी...डीजे-हथियार ले जाने पर रोक; इन जगहों पर नहीं होगी भाषणबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को सशर्त मंजूरी...डीजे-हथियार ले जाने पर रोक; इन जगहों पर नहीं होगी भाषणबाजी
Sun, 21 Jul 2024 03:04 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:04 PM IST
सार
ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को कड़ी सुरक्षा के साथ सशर्त मंजूरी मिली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनात होगी। यात्रा में डीजे और हथियार ले जाने पर रोक है। मस्जिद, मदरसे व पीर के सामने नारेबाजी और भाषण बाजी पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
Braj Mandal Jalabhishek Yatra
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन हर स्तर से तैयारी में जुटा हुआ है। यात्रा 22 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे अरावली की वादियों में बसे प्राचीन नलेश्वर शिव मंदिर से शुरू होगी। यहां मेवात व अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालु तथा साधु संत इकट्ठा होंगे और हरिद्वार से लाए हुए गंगाजल को मंदिर पर चढ़कर शुरुआत करेंगे।
प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के साथ सशर्त ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को मंजूरी दी है। यहां से यात्रा करीब 40 किलोमीटर दूर फिरोजपुर झिरका के झिर स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी। वहां पूजा अर्चना करने के बाद यहां से यात्रा करीब 44 किलोमीटर चलकर पुन्हाना खंड के सिंगार गांव के राधा कृष्ण शिव मंदिर पर अपनी यात्रा को शाम 5 बजे समाप्त करेंगे।
प्रशासन ने इस यात्रा के आयोजकों को सशर्त यात्रा की स्वीकृति दी है। अगर कहीं भी इस यात्रा में आयोजन की तरफ से कोई कमी की तो इसके लिए आयोजक जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा यात्रा में कोई बाहरी व्यक्ति किसी तरह की दिक्कत पैदा ना करें इसके लिए जगह-जगह पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
यात्रा के साथ पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के बारे में आयोजकों को प्रशासन को नाम, गांव व मोबाइल नंबर सहित सूचित करना होगा।

बता दें कि गत वर्ष 30 जुलाई को यह यात्रा होनी थी। जिसमें हिंसा हो गई और छह लोगों की मौत हुई। क्षेत्र में भाईचारा खराब हुआ। लेकिन इस बार प्रशासन इसको लेकर मुस्तैद नजर आ रहा है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
यात्रा में गत वर्ष की तरह कोई भी चूक न हो, इसको लेकर प्रशासन ने यात्रा के प्वाइंटों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जो यात्रा की पल-पल की निगरानी रखते हुए यात्रा को सही सलामत अपने गंतव्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए साइबर थाना और खुफिया तंत्र लगा हुआ है। किसी ने जरा चूक की तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

इन्होंने ने ली मंजूरी
सुरेंद्र प्रताप आर्य, योगेश तंवर, भारत भूषण, खिलाड़ी राम, मोतीराम, धीरज सैनी, धर्मवीर सैनी अन्य स्थानीय निवासी नूंह के अनुरोध पर पुलिस अधीक्षक नूंह, उप मंडल अधिकारी नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना व दमकल केंद्र अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 22 जुलाई को पांडव कालीन नल्हड़ मंदिर से झिर मंदिर फिरोजपुर झिरका और महादेव मंदिर सिंगार तक ब्रज मंडल जल अभिषेक यात्रा के आयोजन की अनुमति दी गई है।

पंच सरपंचों को भी जिम्मेदारी
जिला प्रशासन ने इस यात्रा को सफलतापूर्वक करने के लिए जगह-जगह बैठक कर पंच सरपंचों तथा क्षेत्र के मौजूद लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसका असर भी नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि वह यात्रा का भव्य रूप से स्वागत करेंगे तथा अपनी हिंदू मुस्लिम साझी संस्कृति को जिंदा रखेंगे। कई पंचायतों द्वारा यात्रा के जलपान की व्यवस्था भी की जा रही है। उम्मीद है इस बार दोनों समुदायों की तरफ से यात्रा को लेकर गंभीरता है।

कुछ शर्तों के साथ ब्रज मंडल यात्रा को मंजरी दी गई है। प्रशासन की कोशिश होगी की यात्रा शांतिपूर्वक तरीके से हो और इसमें हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी साझी संस्कृति को आगे बढ़ाने की पहल करते हुए सकारात्मक सहयोग करें। -धीरेंद्र खड़गटा, डीसी नूंह
पुलिस की तरफ से इंतजाम पूरे हैं। किसी भी असामाजिक तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जगह-जगह पुलिस की तैनाती तथा ड्रोन से यात्रा की निगरानी होगी। अरावली में भी पुलिस जवानों तैनात रहेंगे। बाहर से पैरामिलिट्री फोर्स व अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। अतीत में जो हुआ वह किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। दोनों समुदाय के लोगों को लगातार बैठक कर समझाया जा रहा है। -विजय प्रताप पुलिस कप्तान नूंह।
मेवात की हिंदू मुस्लिम संस्कृति पूरे देश में मिसाल है। हम इस मिसाल को कायम रखेंगे और यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे अतीत में जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। हम यात्रा में पूरा सहयोग करेंगे। -जाहिद हुसैन, अध्यक्ष मेवात विकास मंच।
यात्रा को लेकर किसी को कोई दिक्कत नहीं है। यात्रा में सभी सहयोग करेंगे। हिंदू मुस्लिम साझी संस्कृति है। मेवात का मेव पहले हिंदू था। हम भगवान राम और कृष्ण के वंशज हैं। हम यात्रा का स्वागत करते हैं। -आसिफ अली चंदेनी। सामाजिक कार्यकर्ता।
ये हैं प्रशासन की शर्तें
- आयोजकों द्वारा निर्धारित किए गए मंदिरों पर जाने के लिए तय किए गए मार्ग व समयानुसार यात्रा का आयोजन किया जाए।
- यात्रियों को तयशुदा रूट से आने व जाने के बारे में बताया जाए।
- यात्रा आयोजकों द्वारा अन्य जिले व राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का नेतृत्व करने वाले व्यक्तियों की सूची में नाम पता व मोबाइल नंबर सहित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
- यात्रा के दौरान कोई भी डीजे लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
- यात्रा के दौरान कोई भी व्यक्ति तलवार, भाला व तेजधार हथियार व अन्य असला लेकर यात्रा में शामिल नहीं होगा।
- यात्रा के दौरान कोई भी यात्री मस्जिद, मदरसे, पीर मजार के पास नारेबाजी व भाषणबाजी नहीं करेगा।
- उक्त यात्रा राधा कृष्ण मंदिर सिंगार पर शाम 5 बजे से पहले समाप्त की जाएगी।
- यात्रा के दौरान शांति बनाए रखने की जिम्मेवारी यात्रा आयोजकों की होगी।
- यात्रा के दौरान मार्ग अवरोध न हो यातायात को सुचारू रूप से चलने हेतु आयोजनों को स्वयं वालंटियर नियुक्त करने होंगे।
- अग्नि सुरक्षा व्यवस्था आयोजकों को अपने स्तर पर करने होंगे।
- पंडाल व डेकोरेशन का सामान का इस्तेमाल नियम अनुसार होगा। इलेक्ट्रिक वायरिंग आईएसआई मार्का होनी चाहिए।
- आयोजक झांकी यात्रा के मार्ग के लिए कम से कम 6 मीटर चौड़े मार्ग का चयन करेंगे।
- इस दौरान कोई भी आतिशबाजी, हवाई फायर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। आयोजन स्थल पर दमकल केंद्र के वहां पहुंचने का रास्ता उपलब्ध कराना होगा।