फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Body of a foreign woman found under IMT Manesar Chowk flyover

Gurugram: मानेसर में विदेशी महिला का खून से लथपथ अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 07 Sep 2025 12:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 Sep 2025 12:33 PM IST
सार

आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर के नीचे विदेशी महिला का अर्धनग्न अवस्था और लहूलुहान स्थिति में शव मिला है।

विज्ञापन
Body of a foreign woman found under IMT Manesar Chowk flyover
Dead body demo - फोटो : istock
loader

विस्तार

आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर के नीचे रविवार की सुबह विदेशी महिला का शव बरामद हुआ है। अर्धनग्न अवस्था और लहूलुहान स्थिति में शव मिला है। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेजा। पुलिस जांच में जुट गई है। हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर के नीचे सुबह करीब आठ बजे का शव मिला था। मृतका का शव अर्धनग्न अवस्था और लहूलुहान स्थिति में मिला था। सूचना मिलते ही मानेसर थाने की पुलिस ने मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एफएसएल, फिंगरप्रिंट और पुलिस टीमें मौके पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।  वहीं, शव के पास ही कपड़े पड़े हुए थे और मृत महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। मृतका के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन


आशंका है कि फ्लाईओवर से या तो महिला ने कूदकर आत्महत्या की है या फिर किसी ने ऊपर से इसे फेंक दिया है। पुलिस अभी कुछ भी बता नहीं रही है। हालांकि, बताया जा रहा है कि मृतका युगांडा की रहने वाली है और दिल्ली में रहने वाले उसके कुछ दोस्त गुरुग्राम आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed