फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP will take out tricolor yatra in all the four assembly constituencies of the district

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा

Thu, 15 Jul 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP will take out tricolor yatra in all the four assembly constituencies of the district
गुरुग्राम। 30 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी-गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकालेगी। सेक्टर-10 ए स्थित जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी-गुरुग्राम की एक अहम बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया। बैठक में प्रत्येक विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के जिला अध्यक्ष व मोर्चों के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा गार्गी कक्कड़ ने की।
विज्ञापन

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी व पलवल विधायक दीपक मंगला मौजूद रहे। जिला प्रभारी दीपक मंगला ने पार्टी पदाधिकारियों से सबसे पहले पूर्व के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। उसके बाद जिले के सभी 15 मंडलों में आगामी 15 से 30 जुलाई तक होने वाली एक-दिवसीय कार्यसमिति की बैठकों की रूपरेखा तय की। बैठक में तय किया गया कि जिले की सभी चारों विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन

वहीं, पार्टी प्रभारी व जिला अध्यक्ष ने जिले के प्रत्येक बूथों पर बूथ समितियों का गठन का भी निर्देश दिया। बूथ समितियों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का समान समायोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिले के राजनैतिक, सामाजिक व संगठनात्मक विषयों को लेकर भी बैठक में गहन चर्चा की गई। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव, जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, जिला उपाध्यक्ष सोनाली मित्रा, राजेश अरोड़ा, कार्यालय मंत्री यादराम जोया, सचिव ओम प्रकाश जांगिड़, जिला सह-मीडिया प्रभारी नीरज यादव, मोर्चों के जिला अध्यक्षों में सर्वप्रिय त्यागी, सुंदरी खत्री, कृष्ण स्वामी, विधानसभा प्रभारियों में अनिल गंडास, प्रवीण चंद्र समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed