{"_id":"6ac23a58222991797909ae01","slug":"bjp-district-president-performs-voluntary-labor-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-103157-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया श्रमदान
विज्ञापन
गुरुग्राम। भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत शिकोहपुर स्थित सिद्धार्थ तीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर में श्रमदान किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यों में योगदान देते हुए लोगों से आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। त्यागी ने कहा कि स्वच्छता और सेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक बदलाव की बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। यह शिविर नगर निगम वार्ड-23 में पार्षद कुणाल यादव ने कराया। शिविर में सर्वप्रिय त्यागी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आर्य समाज मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
पटौदी। जाटौली स्थित आर्य समाज मंदिर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता ने अमर शहीद दलीप सिंह चौहान और शहीद नेत्रपाल चौहान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अभियान को सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया। संवाद