{"_id":"62b2c786a6bed77d9f3ba319","slug":"bjp-candidate-anju-devi-wins-municipal-council-election-in-gurugram-sohna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Municipal Council: सोहना में चेयरपर्सन पद पर भाजपा उम्मीदवार अंजू देवी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Municipal Council: सोहना में चेयरपर्सन पद पर भाजपा उम्मीदवार अंजू देवी विजयी
Wed, 22 Jun 2022 03:53 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 22 Jun 2022 03:53 PM IST
सार
भाजपा की जीत इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी जजपा के गठबंधन के साथ मैदान में उतरी थी। जजपा के नेताओं ने यहां कोई प्रचार नहीं किया, इसके बावजूद भी अंजू देवी ने सफलता दर्ज कराई।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार अंजू देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के सोहना नगर परिषद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अंजू देवी चेयरपर्सन पद का चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार ललिता को 1864 मतों से हरा दिया। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रीति ने आखिरी राउंड तक मुकाबले को त्रिकोणीय बनाए रखा। इस विजय के साथ ही भाजपा के खेमे में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
भाजपा की जीत इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी जजपा के गठबंधन के साथ मैदान में उतरी थी। जजपा के नेताओं ने यहां कोई प्रचार नहीं किया, इसके बावजूद भी अंजू देवी ने सफलता दर्ज कराई। इसके साथ ही भाजपा के सोहना से गुरुग्राम तक के कार्यालयों में हर्ष का माहौल है। सभी नेता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा विधायक कुंवर संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गूजर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा, पूर्व मंत्री राव नरवीर सिंह, धर्मेंद्र खटाना की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।
विज्ञापन
इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पहली बार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिससे आप नेताओं में भी जोश आ गया है। कांग्रेस ने न तो उम्मीदवार उतारा था, न ही किसी को समर्थन दिया था। इनेलो की उम्मीदवार कविता भी हार गई हैं। बसपा की उम्मीदवार माला देवी भी कुछ खास वोट नहीं ले पाईं। इनेलो और बसपा दोनों प्रत्याशियों की जमानत जब्त होना बताई गई है।
विज्ञापन
मतगणना शुरू होने पर ज्यादातर राउंड में चेयरपर्सन पद पर भाजपा उम्मीदवार अंजू देवी ने बढ़त बनाए रखी। दूसरे, आठवें और नौवें राउंड में ललिता को बढ़त मिली थी, लेकिन वो इसे ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख पाईं। चौथे नंबर पर रहीं राकेश ने ललिता और प्रीति के वोटों का गणित बिगाड़ा। नगर परिषद चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे गवर्मेंट संस्क़ृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुरू हुई थी। लगभग 12 बजे तक परिणाम सामने आ गया था, इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी रह गई थी।
चेयरपर्सन पद की दौड़:
पहले राउंड में अंजू देवी को 673, ललिता 458, प्रीति को 479
दूसरे राउंड में अंजू को 5550 ललिता को 820, प्रीति को 142
तीसरे राउंड में अंजू देवी को 1077, ललिता को 564 प्रीति को
चौथा राउंड में अंजू 1017, ललिता 569, प्रीति 435
चौथा राउंड में अंजू देवी 1017, ललिता 569, प्रीति 435
पांचवा राउंड में अंजू देवी 906, ललिता 661, प्रीति 112
सातवां राउंड अंजू देवी 834, ललिता को 445, प्रीति 302
आठवां राउंड में अंजू देवी 332, ललिता 1015, प्रीति 159
नौवां राउंड में अंजू देवी 430, ललिता 1164, प्रीति 123
10वां राउंड में अंजूदेवी 826, ललिता 783, प्रीति 357
11वां राउंड में अंजू देवी 914, ललिता 554, प्रीति 329