Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bikers repeatedly violate traffic rules, cut 56 invoices

Gurugram News: बाइक चालक ने बार-बार तोड़े यातायात नियम, 56 चालान कटे

Wed, 04 Nov 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bikers repeatedly violate traffic rules, cut 56 invoices
1.82 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लंबित मिलने पर बाइक जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने सोमवार को एक बाइक को जब्त किया है। उस बाइक के 56 बार चालान काट गए थे। वहीं बाइक पर 1,82,500 रुपये के चालान लंबित पाए गए। सिकंदरपुर पावर हाउस चौक पर जोनल अधिकारी एएसआई कंवलजीत व उनकी टीम वाहनों की नियमित जांच के दौरान एक बाइक को रूकवाया। बाइक के रिकॉर्ड की जांच करने पर उस पर कुल 56 चालान लंबित पाए गए। जिनकी जुर्माना राशि 1,82,500 रुपये थी। चालक से बाइक के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। बाइक के मुख्य रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने व बिना वैध इंश्योरेंस के चालान शामिल हैं।

वहीं पुलिस ने 2 नवंबर को वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों को उल्लंघन करने पर 13,421 चालान काटे। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले 151 वाहनों को जब्त भी किया गया। पुलिस ने गलत पार्किंग करने पर 2,123 वाहनों के चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 612 चालान और लेन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर 415 चालान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed