{"_id":"6ae8a14fbdf8d6c8e50befb1","slug":"bike-rider-siya-case-gurugram-police-files-charge-sheet-in-court-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106274-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक राइडर सिया केस : गुरुग्राम पुलिस ने अदालत में पेश की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक राइडर सिया केस : गुरुग्राम पुलिस ने अदालत में पेश की चार्जशीट
विज्ञापन
चार्जशीट में गवाहों के साथ ही 15 से ज्यादा जगहों की सीसीटीवी फुटेज भी शामिल की गई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने जिला अदालत में चार्जशीट पेश की है। अदालत ने सोमवार को इस मामले में संज्ञान लिया। सेक्टर-56 थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुखपाल ने चार्जशीट पेश किए जाने की पुष्टि की।
अब अगली सुनवाई पर आरोपियों की मौजूदगी में सुनवाई होगी। पुलिस ने कार चालक कल्याण बैंसला और बगल वाली सीट पर बैठे लवनीश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लवनीश की जमानत याचिका 12 अक्तूबर को जिला अदालत से खारिज हो चुकी है। चार्जशीट पेश होने के बाद आरोपी फिर जमानत याचिका लगा सकते हैं। घटना 13 सितंबर को हुई थी। वीडियो वायरल होने पर 14 सितंबर को सेक्टर-56 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
पुलिस ने जांच के दौरान 15 से ज्यादा जगहों की सीसीटीवी फुटेज शामिल कीं। इनमें जीएमडीए, डीएलएफ, बाइकर के डैशकैम और क्लब के कर्मचारी की फुटेज शामिल हैं। फुटेज और जांच के तथ्यों के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा 109(1) जोड़ी गई। पुलिस ने दिल्ली जाकर महिला बाइक सवार के बयान दर्ज किए। उनके बयानों और जांच के तथ्यों के आधार पर केस में धारा 78 और 79 भी जोड़ी गईं। कल्याण और लवनीश को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। रिमांड खत्म होने पर उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।