{"_id":"6552684c957fa55991099828","slug":"bike-rider-killed-in-a-road-accident-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-18521-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सिग्नेचर टावर की ओर जाते समय बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। वह एक सुरक्षा एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। परिजन के बयान पर सेक्टर 40 थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। मध्य प्रदेश रीवा का मूल निवासी अनिल सिंह पालम विहार क्षेत्र में किराये पर रहता था। वह सुशांत लोक थाना क्षेत्र की एक सुरक्षा कंपनी में बतौर सुपरवाइजर नौकरी करता था। रोज की तरह शनिवार रात को भी वह ड्यूटी खत्म कर बाइक पर सवार होकर पालम विहार क्षेत्र में अपने घर जा रहा था। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से वो सिग्नेचर टावर की ओर जा रहा था। पीछे से तेज रफ्तार से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकरा गई। अनिल बाइक से गिर गए और उनके सिर में काफी चोट लगी। राहगीरों ने अनिल को घायल हालत में पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो