फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike impounded after penalty amount of Rs 2.13 lakh was found pending

Gurugram News: 2.13 लाख जुर्माना राशि लंबित पाए जाने पर बाइक इंपाउंड

Mon, 10 Aug 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Bike impounded after penalty amount of Rs 2.13 lakh was found pending
गुरुग्राम। यातायात पुलिस द्वारा 90 दिन से अधिक समय तक चालान का जुर्माना जमा नहीं कराने पर वाहनों को जब्त किया जा रहा है। 2.13 लाख रुपये जुर्माना राशि लंबित पाए जाने पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के तहत एक बाइक को इंपाउंड किया है। जांच के दौरान बाइक पर 51 चालान लंबित पाए गए।
विज्ञापन

पटौदी चौक पर जोनल अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ नियमित वाहन जांच अभियान चला रहे थे। जांच के दौरान एक बाइक को रोककर उसके दस्तावेज दिखाने को कहा गया। परंतु चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला कि बाइक पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत 51 चालान लंबित हैं। इन चालानों की जुर्माना राशि 2.13 लाख रुपये है। इनमें अधिकांश चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने, पिलियन राइडर बिना हेलमेट और बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट के चालान कटे हुए हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि लंबित चालानों के कारण नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बाइक को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया। यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed