फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bhiwani double murder case police reach manesar in search of monu manesar no clue accused giving interview

Bhiwani Double Murder: मोनू की तलाश में मानेसर तक पहुंची पुलिस, पकड़ने में नाकाम, वो मीडिया को दे रहा इंटरव्यू

Fri, 17 Feb 2023 02:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 Feb 2023 02:49 PM IST
सार

पुलिस ने जब से इस मामले की जांच शुरू की है तब से ही मोनू का मोबाइल बंद आ रहा है। हालांकि हैरानी वाली बात ये है कि पुलिस उसे शहर-शहर ढूंढ रही है और वह मीडिया को आराम से इंटरव्यू दे रहा है।

विज्ञापन
Bhiwani double murder case police reach manesar in search of monu manesar no clue accused giving interview
मोनू मानेसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी में बोलेरो गाड़ी में मिले दो युवकों के नर कंकाल के बाद भरतपुर पुलिस की ओर से दर्ज मामले में पुलिस को आरोपी मोनू मानेसर की तलाश है। इंस्पेक्टर जयप्रकाश के नेतृत्व में 5 सदस्यों वाली टीम शुक्रवार सुबह मानेसर स्थित मोनू के घर पहुंची।

विज्ञापन


यहां उसके परिजनों ने बताया कि मोनू बाहर है। पुलिस ने जब से इस मामले की जांच शुरू की है तब से ही मोनू का मोबाइल बंद आ रहा है। हालांकि हैरानी वाली बात ये है कि पुलिस उसे शहर-शहर ढूंढ रही है और वह मीडिया को आराम से इंटरव्यू दे रहा है।
विज्ञापन


उसके मीडियाकर्मियों को इंटरव्यू देते कई वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे हैं। इनमें मोनू कहते हुए सुना जा सकता है कि इस घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है। मामले की सीबीआई जांच कराई जाए, सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को फिरोजपुर झिरका पहुंची थी पुलिस
नासिर-जुनैद हत्याकांड में जिन आरोपियों को नामजद कराया गया है, उनमें से तीन मेवात, एक पलवल और एक मानेसर का रहने वाला है। गुरुवार देर रात मेवात के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान की भरतपुर पुलिस का एक पांच सदस्यीय दल फिरोजपुर झिरका पहुंच गया। जहां पर उन्होंने डीएसपी सतीश वत्स से मुलाकात की। इस दौरान सीआईए फिरोजपुर झिरका से जानकारी की गई।

डीएसपी सतीश वत्स ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस इंस्पेक्टर जयप्रकाश के नेतृत्व में गुरुवार शाम को उनके पास पहुंची। उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपी अनिल, श्रीकांत और रिंकू सैनी मेवात के रहने वाले हैं। इनमें से रिंकू सैनी फिरोजपुर झिरका का ही है। चौथा आरोपी लोकेश सिंगला पलवल के होडल और पांचवां आरोपी मोनू मानेसर गुरुग्राम का रहने वाला है। फिरोजपुर झिरका में रहने वाला रिंकू सैनी फिलहाल फरार है।


हमारा कोई हाथ नहीं: सीआईए प्रभारी
फिरोजपुर झिरका के सीआईए प्रभारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि दोहरे हत्याकांड में हमारी सीआईए टीम का कोई सदस्य शामिल नहीं है। न तो हमने किसी आरोपी को पकड़ा है और न ही किसी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को किसी व्यक्ति सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed